फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   title of occupation war

मकान पर कब्जे को लेकर चले लाठी-डंडे

Sun, 30 Aug 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 30 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
कांधला। मकान के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के लोगों को तितर-बितर किया।
विज्ञापन



मोहल्ला खैल निवासी हबीब ने अपने मकान को मोहल्ले के ही शमशाद को बेच दिया था। उक्त मकान में हबीब का पुत्र नसीम भी परिवार के साथ रहता है। नसीम को जब पता चला कि उसके पिता ने मकान शमशाद को बेच दिया, तो उसने भी चोरी छिपे उक्त मकान को पड़ोस के ही फैय्याज को बेच दिया।
विज्ञापन



इसका पता चलने पर शनिवार को शमशाद ने अपने परिजनों के साथ मकान पर पहुंचकर हबीब और उसके पुत्र का सामान घर से बाहर निकाल दिया। मकान पर कब्जे की सूचना पर फैय्याज भी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया और मकान को अपना बताते हुए शमशाद के कब्जे का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। झगड़े की सूचना पर कांधला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को भगा दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि हबीब और उसके पुत्र नसीम ने एक मकान का दो अलग-अलग लोगों को बैनामा कर रखा है। दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed