फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threw stones at police

महिलाओं ने खुद ही पिस्टल बरामद कराया 

Fri, 15 Apr 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Threw stones at police
क्राइम - फोटो : demo

 नामजद आरोपियों को छुड़ाने में बुधवार की रात को परिवार की महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग कर दरोगा व सिपाही को मारपीट कर घायल करते हुए सर्विस पिस्टल छीन ली थी। हमलावरों ने आरोपी को भी छुड़ा लिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया और महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस के दबाव में महिलाओं ने मकान से खुद ही दरोगा का पिस्टल बरामद करा दिया। पुलिस ने इस मामले में सात महिलाओं सहित 23 लोगों को नामजद करते हुए करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने छह महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रतनपुरी थाने के कल्याणपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई योगेंद्र यादव ने बुधवार रात चार सिपाहियों के साथ गांव नंगला में हत्या में नामजद आरोप मनव्वर को पकड़ लिया था। परिवार की महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस की जीप पर पथराव व फायरिंग कर मनव्वर को छुड़ा लिया था। इतना ही नहीं हमलावरों ने दरोगा योगेंद्र यादव व सिपाही पुष्पेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया था तथा दरोगा की पिस्टल छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बुढाना सत्यप्रकाश शर्मा ने रात में ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव में सर्च अभियान चलाते हुए आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के दबाव में आकर महिलाएं घबरा गईं। इन महिलाओं ने खुद एक मकान से दरोगा का पिस्टल पुलिस को निकाल कर दे दिया।

पुलिस ने इस मामले में सात महिलाओं सहित सत्रह लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने नामजद आरोपी महिलाओं मुन्नी, वकीला, तमन्ना, इसराना, तब्बसुम, महशेर के अलावा सरफराज व नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि हत्यारोपी मनव्वर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।

गांव में अभी भी ग्रामीणों में दहशत 
रतनपुरी। हत्यारोपी मनव्वर को छुड़ाने को लेकर पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों द्वारा पथराव व फायरिंग करने तथा मारपीट कर दरोगा से सर्विस पिस्टल छीनने की घटना के बाद देर रात गांव में चले पुलिस के सर्च अभियान से ग्रामीणों में अभी तक दहशत बनी हुई है।


पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामजद आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेेमारी की। छापेमारी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। अधिकांश ग्रामीण बृहस्पतिवार को अपने घरों के अंदर से नहीं निकल सके तथा जंगलों में भी ग्रामीणों की संख्या कम देखी गई है। गांव में अभी भी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed