{"_id":"58e3ec534f1c1b41485b45b9","slug":"three-robbers-caught-goods-worth-22-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटेरे पकड़े, 22 लाख का माल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लुटेरे पकड़े, 22 लाख का माल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
तीन बदमाश।
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के छपार में एसटीएफ और छपार पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर जनपद एटा से लूटी गई सॉस की 820 पेटियां तीन स्थानों से बरामद की हैं। लूटी गई सॉस की कीमत 22 लाख बताई गई है।
जांच के उपरांत मेरठ एसटीएफ ने सरधना निवासी शमीम, छपार निवासी शाहनजर और रोहाना निवासी पंकज को गिरफ्तार कर पूछताछ की। बदमाशों ने लूट का इकबाल किया। उनकी निशानदेही पर छपार थाना क्षेत्र के गांव रेई व रामपुर से तीन स्थानों से 820 पेटी सॉस की बरामद कर ली। लूट में शामिल पांच बदमाश अभी फरार बताए गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार मार्च को उक्त सामान की 1345 पेटी ट्रक द्वारा पंजाब के रजपुरा स्थित हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी से कानपुर जा रहा था। एसटीएफ इंचार्ज बिनोद काकरान ने बताया कि जब ट्रक जनपद एटा के थाना पिलवा क्षेत्र में पहुंचा, तो उसे बदमाशों ने लूट लिया। कुछ दिन बाद ट्रक मेरठ के सरधना क्षेत्र से बरामद हो गया।