फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three farmers tried to give life

तीन किसानों ने जान देेने की कोशिश की

Tue, 14 Nov 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three farmers tried to give life
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंसूरपुर। गांव मुबारिकपुर में कई दिन से क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल नहीं होने से क्षुब्ध होकर बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़कर तीन किसानों ने आत्महत्या करने का प्रयास।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बमुश्किल समझाबुझाकर किसानों को टावर से नीचे उतारे। इसके बाद किसानों ने बैठक करके आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया गया। किसानों ने यह भी निर्णय लिया कि मुजफ्फरनगर में 18 नवंबर को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को काले झंडे दिखाए जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि गांव मुबारिकपुर में मिल मंसूरपुर के तीन गन्ना क्रय केंद्र हैं, जिनमें गन्ना ले जाने के लिए गांव से दो रास्ते हैं। कुछ ग्रामीणों ने रास्ते में अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण मिल के गन्नों से भरे ट्रैक्टर ट्राली इन रास्तों से होकर नहीं जा पाते पा रहे हैं। गांव अलियारपुर के रास्ते में गांव के अंदर विद्युत लाइन बहुत नीचे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को लाइन ऊपर करने के लिए कहा, तो एक्सईएन ने कहा की लाइन ऊपर नहीं की जाएगी। इसी कारण गांव के गन्ना क्रय केंद्रों पर कई दिन से तौल बंद पड़ी है।

गन्ना तौल बंद होने से किसान परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गए हैं. जिसको लेकर बीएसएनएल टावर पर तीन किसान आत्महत्या करने को ऊपर चढ़ गए। ग्रामीणों ने तीनों किसानों को बमुश्किल नीचे उतारा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मिल के जीएम केन बलधारी सिंह को किसानों का विरोध झेलना पड़ा।


किसानों का कहना था कि वे किसी बड़े अधिकारी से ही बातचीत करेंगे। इसके बाद किसानों व ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से प्रशासन व मिल प्रशासन से आरपार की लड़ाई लडने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed