{"_id":"5a5f98c24f1c1b77268b4ecc","slug":"three-divorced-wife-thrown-out-of-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक बोलकर पत्नी को छत से फेंका, हाथ टूटा अाैर रीढ़ की हड्डी भी टूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन तलाक बोलकर पत्नी को छत से फेंका, हाथ टूटा अाैर रीढ़ की हड्डी भी टूटी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर गुस्साए पति ने तीन बार तलाक बोलकर अपनी पत्नी को मकान की छत से नीचे फेंक दिया। विवाहिता की हाथ टूटने के साथ रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। पीड़िता को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने महिला थाने में आरोपी पति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
दयालपुरम में सलीम अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। पहले सलीम मोहल्ला सराफान में रहता था। सलीम ने 27 फरवरी सन 2013 में अपनी पुत्र नरगिस का निकाह गढ़मुक्तेश्वर में शान मोहम्मद पुत्र छोटे खां से किया था।
आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे थे। ससुराल वाले आए दिन नरगिस को प्रताड़ित करते रहते थे। नरगिस के दो बेटे और एक पुत्री हैं। पिता सलीम ने बताया कि 15 जनवरी को शान मोहम्मद ने तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर नरगिस को तीन बार तलाक बोलकर अपने मकान की छत से नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन
छत से नीचे गिरने से नरगिस गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोस के लोगों ने मोबाइल फोन पर नरगिस के साथ हुई घटना को बताया था। सलीम उसी दिन गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा। सलीम ने गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सलीम घायल नरगिस को लेकर खतौली में आ गया। पिता ने बताया कि ससुरालवालों ने नरगिस के दोनों बेटों को अपने पास रख लिया और बेटी को साथ भेज दिया था।
मंगलवार को पिता सलीम घायल नरगिस को लेकर मुजफ्फरनगर में महिला थाने पहुंचा। महिला थाने की पुलिस ने नरगिस को डॉक्टरी कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को डॉक्टरी रिपोर्ट न मिलने पर बुधवार को फिर सलीम और उसके रिश्तेदार नरगिस को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे।
चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल नरगिस को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक नरगिस का हाथ टूटा, दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी भी टूट गई है। पिता सलीम ने महिला थाने में पति शान मोहम्मद और सास फिरोज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
पति ने कमर पर ईंटों से प्रहार किया
खतौली। पीड़िता के पिता सलीम ने बताया कि हैवान बना पति शान मोहम्मद पत्नी नरगिस को छत से नीचे फेंकने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। जमीन पर घायल अवस्था में पड़ी नरगिस की कमर पर ईंटों से प्रकार किया और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। नरगिस के साथ हुई घटना को लेकर रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है।