फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Theft of millions of goods from two factories

दो कारखानों से लाखों का माल चोरी      

Sun, 02 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions of goods from two factories
डेमो पिक
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित दो कारखानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। जांच के लिए पहुंची पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन पूर्व तीन युवकों को कारखाने के बाहर बल्ब तोड़ते देखने पर पिटाई कर भगा दिया था। पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी है। सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों से एक आरोपी की पहचान हो गई है।
विज्ञापन


सिविल लाइन के रुड़की रोड पर चरथावल के घिस्सूखेड़ा निवासी पवन त्यागी का सुपर मार्केट में ई-रिक्शा का कारखाना है। बताया कि 18 मार्च को उसके कारखाने के ताले तोड़कर चोरों ने वहां से तीन चार्जर, एक कंट्रोलर, रिमोट, तीन गाड़ियों की चाबियां चोरी कर ली थीं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। दूसरे मामले में सुपर कालोनी निवासी गयूर ने बताया कि रुड़की रोड पर उसका अमान इंजीनियर्स के नाम से कारखाना है। 30 मार्च की सुबह वह कारखाने पर गया तो उसके ताले टूटे पड़े थे। चोर भीतर से 250 केवी का ट्रांसफार्मर, छह कोयल कॉपर, स्क्रैप आदि सामान चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस जांच करने पहुंची तो लोगों ने बताया कि 29 मार्च की शाम तीन युवक कारखाने के बाहर का बल्ब तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। जिनकी पिटाई कर वहां से भगा दिया गया था। पुलिस ने मामले में गयूर की तहरीर पर शाहरुख पुत्र कल्लू निवासी चक्कर वाली गली, रिजवान और शाहरुख पुत्र रहमान निवासी सुपर कालोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। घटनास्थल के  पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की आई तस्वीरों में पुलिस ने शाहरुख पुत्र रहमान की पहचान कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed