फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   theft int Saraf's shop

सराफ की दुकान में चोरी

Sat, 20 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जानसठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जानसठ Updated Sat, 20 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
सराफ की दुकान पर चार युवक चार तोले सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गए। सराफ के शोर मचाने पर दुकानदारों ने युवकों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी दौड़ी।  युवक हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन


मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सीताराम पुत्र नरेश वर्मा मोहल्ला बेरियान में सराफ की दुकान करता है। चार युवक दुकान पर शादी के लिए जेवर खरीदने के लिए पहुंचे। जब सराफ ने उन्हें सोने के जेवर दिखाए तो उनमें से एक युवक ने पानी पिलाने को कहा। जब सीताराम पानी भरकर देने लगा तो, उन्होंने चार तोले सोने के जेवर साफ कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद इन युवकों ने डिजाइन पसंद नहीं आने का बहाना बनाया और चोरी के जेवर लेकर निकल गए। युवकों के जाने के बाद सर्राफ ने जेवर चेक किए तो उनके से चार तोले सोने के जेवर कम निकले। उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों ने युवकों को काफी तलाश किया, लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवकों को तलाश किया। पुलिस को भी इन युवकों का कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस को तहरीर दे दी है। 


 उधर, मुजफ्फरनगर में  सुजडू निवासी कासिम ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी बाइक मकान के बाहर खड़ी थी, जिसे किसी ने चोरी कर लिया।

बैंक के बाहर से बाइक चोरी  ः पुरकाजी। गांव धमात निवासी किसान सुधीर अपनी बाइक से जीटी रोड स्थित एक बैंक में किसी कार्य से आया था। किसान ने बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर दी। कुछ समय बाद ही वह बाहर आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने बाईक चोर की तलाश की, मगर कोई पता नहीं चला। इससे पूर्व भी कई बाईके चोरी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed