फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man shot himself

प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली मारी

Fri, 27 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
The young man shot himself
घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग के चलते होमगार्ड के पुत्र ने गांव के बाहर जंगल में खुद को सीने में गोली मार ली। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे खतौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


थाना जानसठ क्षेत्र के गांव मंतौड़ी निवासी नैनसिंह जानसठ थाने का होमगार्ड है। उसकी कई दिनों से थाने में ड्यूटी नहीं लगी थी। इसलिए वह अपने घर पर ही था। इंस्पेक्टर अजयपाल ने बताया कि होमगार्ड के 23 वर्षीय पुत्र अर्जुन का गांव की एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था।
विज्ञापन


परिवार के लोग अर्जुन से इस बात से बेहद नाराज रहते थे। बृहस्पतिवार को लड़की खुद अर्जुन के घर पर पहुंच गई थी। जिसको अर्जुन के परिजनों ने देख लिया था। परिवार के लोगों ने लड़की को घर पर नहीं आने की बात कहते हुए निकाल दिया। इससे नाराज अर्जुन घर से बाइक लेकर निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने गांव से बाहर निकलते ही अपने सीने में तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने जाकर देखा कि अर्जुन खून से लथपथ तड़प रहा है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग युवक को खतौली सीएचसी लेकर पहुंचे।


चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मेरठ अस्पताल में अर्जुन की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed