फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man's body was found

युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Tue, 03 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found
क्राइम लोगो। - फोटो : crime logo
शहर कोतवाली के पीनना के जंगल में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी युवक के शव को गन्ने के खेत में डालकर भाग गए। लहूलुहान शव को देखकर गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने घंटों शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

 

पीनना गांव में अज्ञात हमलावरों ने करीब (30) वर्ष के युवक को धारदार हथियारों से काटकर उसकी हत्या कर दी। हमलावर उसके शव को पीनना के जंगल में एक ईख के खेत में डालकर भाग गए। किसी किसान ने शव की जानकारी गांव के चौकीदार को दी।

विज्ञापन

 

चौकीदार रजनीकांत ने शहर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के खेतों में काफी दूर तक खाक छानी, लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने घंटों शव की शिनाख्त का भी प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में पुलिस ने उसका पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक पखवाड़े पूर्व भी पीनना के जंगल में जंगली जानवरों द्वारा खाया हुआ एक व्यक्ति का आधा शव पुलिस को मिला था। उसकी भी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 15 दिन के भीतर गांव के जंगल से दो शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed