फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man killed

युवक की हत्या से सोरम में तनाव

Thu, 08 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
The young man killed
शाहपुर। सोरम के जंगल में युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गैर समुदाय के दो युवकों पर उसकी हत्या का आरोप लगाने से माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन


अफसर और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनों की तहरीर पर गैर समुदाय के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तनावपूर्ण हालात देख गांव में पीएसी बुला ली गई है।
विज्ञापन


शाहपुर थानाक्षेत्र केे सोरम गांव के जंगल में बुधवार शाम करीब छह बजे एक युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। लाश के कंधे से छाती के बीच का हिस्सा क्षत विक्षत था। संभावना जताई गई कि लाश को किसी जानवर ने खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पहुंचे एक राजमिस्त्री ने शव की शिनाख्त सोरम गांव निवासी यामीन (23) पुत्र कमरुद्दीन के रुप में की। उसने बताया कि यामीन उसके पास मजदूरी करता था। पुलिस ने उनका मोबाइल नंबर लेकर फोन पर यामीन की मां नूरजहां से बात की।

नूरजहां ने बताया कि गांव के सौरभ और मोनू से यामीन का कई बातों को लेकर झगड़ा रहता था। मंगलवार सुबह दस बजे सौरभ उनके घर आया और यामीन को बुलाकर ले गया था। नूरजहां ने सौरभ और उसके दोस्त मोनू पर ही यामीन की हत्या करने का आरोप लाया।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से पुलिस प्रशासन को भी पसीने आ गए। स्थानीय पुलिस ने आला अफसरों को पूरी घटना से अवगत कराया। एसडीएम बुढ़ाना ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा, सीओ फुगाना इंस्पेक्टर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

तनाव के मद्देनजर गांव में पीएसी भी लगेा दी गई।  मृतक के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर मोनू और सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।


सीओ एसपी शर्मा ने बताया कि आपसी झगड़े के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या कैसे की गई, इसकी छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। गांव में तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed