फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The two sides fought fiercely pelting

शेरनगर में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव

Tue, 22 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के शेरनगर में होली की तैयारी को लेकर ढोल बजाने पर दो पक्षों में मामूली कहासुनी ने खून खराबे का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। झगड़े में दो सगे भाइयों सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

 

शेरनगर में बंजारा समाज के युवक होली की तैयारी को लेकर रविवार शाम गांव में ही ढोल बजाकर प्रैक्टिस कर रहे थे। पड़ोस में रहने वाले मुकेश ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों में पथराव हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ने के लिए  लाठियां भांजी। 

विज्ञापन

 

पथराव और लाठियों के चलने से दो सगे भाइयों मुकेश शर्मा और राकेश शर्मा सहित करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं। जिसमें मुकेश के सिर मेें काफी चोट लग गई। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घटना में जोगेंद्र बंजारा, रजत बंजारा आदि को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

होली में आग लगाने से तनाव 
शाहपुर। गांव सांझक में होली में आग लगा देने से गांव में तनाव बन गया। सैकड़ों लोग जमा हो गए।  शाहपुर के गांव सांझक में होली में आग लगाने की सूचना जैसे ही गांव के लोगो  को लगी तो रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास  किया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा, थाना प्रभारी वेदप्रकाश गिरि  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि होली में आग लगाने वालों का पता लग गया है। गांव के ही सात आठ वर्ष के दो बच्चे हैं। प्रकरण में गांव प्रधान जहीरूद्वीन और जिम्मेदार  लोगों ने मामले को शांत करने में लगे रहे। गांव में ग्रामीणों के सहयोग से दूसरी होली बनाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed