फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The two sides clash, stones, 24 injured

खतौली में शेख और फकीर बिरादरी के लोगों में संघर्ष, पथराव, 24 घायल  

Sat, 08 Oct 2016 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 08 Oct 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
The two sides clash, stones, 24 injured
दो पक्षों में टकराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली मस्जिद में बच्चों के पढ़ने को लेकर शेख और फकीर बिरादरी के लोगों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव से अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों से महिलाओं, बच्चों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने भी मोहल्ले में पहुंच कर लोगों से विवाद की जानकारी ली। तनातनी को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।     
विज्ञापन


मोहल्ला सराफान स्थित मस्जिद में शेख और फकीर बिरादरी के बच्चे पढ़ने आते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे फकीर बिरादरी के बच्चे पढ़ने पहुंचे तो आरोप है कि शेख बिरादरी के लोगों ने उन्हें पढ़ने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे व धारदार हथियार चल पड़े। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव भी हुआ। पथराव से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया। संघर्ष में दोनों पक्षों से दानिश, अफजल, शाजेब, रहीश, नजीम, मुतस्सिर, महफूज, शाहिद, बालक शारिक व जैब, आमिर, फुरकान, नासिर, शानू, महिला समरीन, शबनम, गुलिस्ता, नूरदीन सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं सहित आठ लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर बाद एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता मोहल्ले में पहुंचे और विवाद के कारण की लोगों से जानकारी ली। फिलहाल शांति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 22 लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आसिफ पुत्र फराज, अफजाल पुत्र सलीम, मुखत्यार पुत्र मुजम्मिल, मुदस्सिर पुत्र महबूब, अनीस पुत्र वकील, सईद व नासिर पुत्रगण रहतुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।      


कब्रिस्तान की भूमि को लेकर है हकीकत में विवाद      
खतौली। शेख और फकीर बिरादरी के लोगों के बीच मोहल्ले में स्थित कब्रिस्तान की भूमि को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। पिछले वर्ष 7 अप्रैल को कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। उस वक्त भी दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था। ऐन वक्त पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल दिया था। उस समय भी पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शव को सुपुर्दे खाक कराया था। कब्रिस्तान की भूमि की रंजिश में ही शुक्रवार की सुबह विवाद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed