फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The teenager died on fire in Muzaffarnagar

छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने आग लगाकर जान दी   

Sat, 17 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The teenager died on fire in Muzaffarnagar
विलाप करते किशोरी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर में छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने शुक्रवार सुबह बाथरूम में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों ने जब तक दरवाजा खोला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छेड़छाड़ के आरोपियों को ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस उन्हें जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को खुदकुशी की घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एक और धारा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र के गांव लछेड़ा निवासी गोविंद की 14 साल की पुत्री कुछ दिन पहले खतौली क्षेत्र के गांव खानपुर में अपनी बुआ के यहां रिश्तेदारी में आई हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे किशोरी एक बच्ची को लेकर जंगल में गई थी। इसी दौरान गांव लछेड़ा के रहने वाले दो युवक बाइक पर वहां पहुंचे। इन युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी को ईख के खेत में खींचने का भी प्रयास किया। किशोरी के साथ गई छोटी बच्ची ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को देखकर आरोपी बाइक लेकर भाग निकले। इस बीच मौके पर पहुंचे किशोरी के रिश्तेदारों ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया और खतौली जानसठ तिराहे पर बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। युवकों की जमकर धुनाई की गई। इस दौरान तिराहे पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रिश्तेदारों ने आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ से किशोरी बेहद आहत थी। रिश्तेदार बृहस्पतिवार को ही किशोरी को उसके गांव लछेड़ा छोड़ गए थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे किशोरी बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बाथरूम अंदर से बंदकर किशोरी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। किशोरी की चीख निकली तो परिवार की महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि बाथरूम से आग की लपटें निकल रही हैं। ग्रामीणों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई, लेकिन तब तक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव  पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपियों पर एक धारा और बढ़ाई 
खतौली पुलिस ने किशोरी की ओर से गांव लछेड़ा निवासी मोहन उर्फ मोनू पुत्र संतकुमार और सोनू पुत्र जगत सिंह को छेड़छाड़ और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार सुबह जेल भेज दिया था। मंसूरपुर इंस्पेक्टर अमरेश सिंह बघेल ने बताया कि मृतका के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मंसूरपुर थाने में भी किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।


रातभर बिलखती रही किशोरी
पीड़ित पिता गोविंद का कहना है कि बेटी छेड़छाड़ की घटना को लेकर इतना आहत थी कि वह रातभर बिस्तर पर रोती रही। परिवार के सभी लोगों ने उसको काफी समझाया भी था। इसके बावजूद बेटी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed