{"_id":"5755c8634f1c1b613c9c5601","slug":"the-pressure-on-women-accused-of-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर वेश्यावृति के दबाव का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर वेश्यावृति के दबाव का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला को दूसरे समुदाय के युवक ने वेश्यावृति नहीं करने पर तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी लगातार पीड़िता को अश्लील एसएमएस भेज रहा है। आरोपी की धमकी से पीड़िता सहम गई है, उसने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की महिला का पति से विवाद चल रहा है। इसका पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। पीड़िता सात वर्षों से अपने पति से अलग रहती है। इसके दो बच्चे भी हैं। अपनी आजीविका के लिए शादियों में डांस करती है।
पीड़िता के अनुसार एक माह पूर्व वह सहारनपुर बस स्टैंड पर एक शादी में डांस करने के लिए गई थी। वहां उसकी मुलाकात दूसरे संप्रदाय के युवक से हो गई। आरोपी भी शादियों में आर्केस्ट्रा चलाने का काम करता है। दोनों में साथ-साथ काम करने को लेकर आपस में बात हुई। कुछ दिन बाद उसने पीड़िता पर वेश्यावृति करने को दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए पीड़िता ने मना कर दिया।
विज्ञापन
इस बात से आरोपी उससे नाराज हो गया। उसने फोन पर अश्लील एसएमएस भेजने शुरू कर दिए। उसकी मर्जी के अनुसार काम नहीं करने पर तेजाब से झुलसाने और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।