{"_id":"57ab77104f1c1b2c45ee487b","slug":"the-name-was-changed-to-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम बदलकर जेल गया चोरी का आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाम बदलकर जेल गया चोरी का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ में आए एक शातिर ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पुलिस को भी पसीने आ गए। युवक पुलिस को अपना फर्जी नाम बता कर जेल चला गया। जेल में बंद उनके गांव के विपक्षी ने उसे पहचान कर सिखेड़ा पुलिस को इसकी जानकारी दी।
जिस पर सिखेड़ा पुलिस ने उसके मूल गांव कम्हेड़ा जाकर जांच-पड़ताल तो उसके सही नाम की जानकारी हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस को गुमराह करने का मुकदमा भी कायम कर लिया है। पुलिस उसके पुराने इतिहास को खंगाल रही है।
सिखेड़ा पुलिस ने विगत 25 जून को पानीपत-खटीमा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक समेत पकड़ा था, जांच में पता चला कि उसकी बाइक का नंबर कार के लिए पंजीकृत है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सऊद पुत्र इलियासुद्दीन निवासी न्याजूपुरा शहर कोतवाली बताया। पुलिस ने इसी नाम पते से चोरी की बाइक के साथ उसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वह जेल पहुंचा तो ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा के जिला कारागार में बंद उसके विपक्षियों ने उसे पहचान लिया। विरोधी पक्ष ने इस संबंध में सिखेड़ा पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि सऊद नामक बंदी का असली नाम रियासत पुत्र इलियास है, जो कम्हेड़ा गांव का रहने वाला है। इस शिकायत पर मुकदमे की जांच कर रहे सिखेड़ा थाने के एसआई बीर सिंह ने कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में जाकर उसका फोटो खींचा और कम्हेड़ा गांव जाकर ग्रामीणों से इसकी पहचान कराई।
जिस पर पूर्व प्रधान समेत ग्रामीणों ने उसकी पहचान रियासत पुत्र इलियास के रूप में की। साथ ही बताया कि वह करीब डेढ़ दशक पहले गांव से चला गया था। आईओ बीर सिंह ने बताया कि रियासत शातिर किस्म का बदमाश है, जो वाहन चोरी भी करता है। इसका पुराना इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस को गुमराह करने पर उसके खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।
उधर, रियासत ने सऊद नाम से ही न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल करवाई। इसी बीच उसके फर्जी नाम से जेल जाने का खुलासा होने पर विरोधी पक्ष के अधिवक्ता ने उसकी जमानत प्रार्थना पत्र के खिलाफ उक्त सभी तथ्यों को लेकर ऐतराज दाखिल कर दिया है।