{"_id":"421be5d41871b45eecdbeb60221bebef","slug":"the-factory-caught-making-illegal-aslah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। पुलिस ने जौला के जंगल में छापा मारकर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से तीन बंदूकें, बीस तमंचे, उनके पुर्जे तथा अन्य सामान बरामद किया।
पुलिस ने मौके से असलाह बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। दूसरा युवक पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला में असलाह बनाने की फैक्ट्री की सूचना पुलिस को मिली। इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि असलाह फैक्ट्री की भनक मिलने के बाद से उन्होंने सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया था।
ठिकाना मालूम होने के बाद पुलिस ने रविवार को जौला के जंगल में पहुंचकर कलवा के गन्ने के खेत को घेर लिया।
हलका इंचार्ज नरेश यादव, दरोगा राजेंद्र गिरि ने पुलिस बल के साथ कलवा के गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ के नीचे असलाह फैक्ट्री पर छापा मारा।
पेड़ के नीचे तिरपाल डालकर उसमें चल रही फैक्ट्री को देखकर पुलिस आश्चर्यचकित रह गई। पुलिस ने मौके से जौला गांव के मोहल्ला गढ़ी निवासी मुर्सलीम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर साथी इदरीश गन्ने के खेत में फरार हो गया। हलका इंचार्ज नरेश यादव ने बताया कि उन्होंने मौके से तीन बनी हुई बंदूकें तथा बीस बने हुए तमंचे बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो शिकंजे, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन के अलावा पुर्जे बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए।
पुलिस ने मात्रा में अधबने तमंचों के स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए। इंसपेक्टर ने बताया कि असलाह फैक्ट्री में तमंचे बनाकर ये लोग इन्हें बाहर सप्लाई करते हैं। मुर्सलीम से पूछताछ की जा रही है।
उसने तमंचे बाहर सप्लाई करने वालों के नाम भी बताए हैं। मुर्सलीम के साथी इदरीश तथा असलाह सप्लाई करने वाले गिरोह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।