{"_id":"583dd7a94f1c1b0f1ede655f","slug":"the-death-of-the-young-man-in-morna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोरना में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोरना में दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक के साथियों पर हत्या करने की आशंका जताई। मौके पर पहुंचे सीओ अकील अहमद व थाना प्रभारी योगेश शर्मा को ग्रामीणों के भारी रोष का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने मोरना में बिक रही अवैध शराब को युवक की मौत का कारण बताते हुए शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ का घेराव किया।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव मोरना में मंगलवार की सुबह 20 वर्षीय कुलदीप पुत्र दलित जयप्रकाश का शव उसके घर के बरामदे में तख्त पर पड़ा मिला। कुलदीप की मौत की खबर से ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। कुलदीप के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका एक भाई बाहर कहीं मजदूरी करता है। इसलिए वह अकेला ही अपने मकान में रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपने तीन साथियों के साथ मकान में था।
उसके ताऊ हरिदास सहित परिवार के अन्य लोगों ने साथियों पर ही हत्या करने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर सीओ व पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। मोहल्ले की महिलाओं सुरेश, चन्द्रकली, मछला, शीतलो, बिरमी, अनिता, शहरो, लीला, मांगी, हरज्ञानी, सोहनवीर, करेसना, मुनेश व अमित, रियासत अंसारी, संजय रवि, पप्पू, नीटू, प्रमोद, सूरज, इन्द्र, सुरेश, तोल्ला आदि ग्रामीणों ने सीओ का घेराव कर अवैध कच्ची शराब बेचने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सीओ अकील अहमद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि उसके शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या की पुष्टि हो सकती है। ग्राम प्रधान पति शहजाद अंसारी ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया तथा सीओ से मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान व भाजपा नेता अमित राठी ने शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया। प्रमोद पुत्र हरिदास ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है।