{"_id":"5c8404c9bdec2214705796c1","slug":"the-death-of-the-villager-by-dog-bites-in-the-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंधेड़ी में कुत्ते के काटने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंधेड़ी में कुत्ते के काटने से ग्रामीण की मौत
Sat, 09 Mar 2019 11:54 PM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना। कुत्ते के काटने पर गांव चंधेड़ी निवासी युवक को कस्बे की सीएचसी पर रेबीज के इंजेक्शन लगवाए गए। इंजेक्शन लगने के बाद भी उसकी मौत हो गई। सीएचसी में उपचार सही नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने चंधेड़ी गांव के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गांव चंधेड़ी के रहने वाले संतकुुमार (26) पुत्र रमेश को आठ फरवरी को गांव में कुत्ते ने काट लिया था। जिसके बाद संतकुमार को कस्बे की सीएचसी में 11, 13 और 15 फरवरी को रेेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। रेबीज के इंजेक्शन लगने के बाद भी शुक्रवार रात अचानक हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। शनिवार को सुबह मृतक संतकुमार के परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
परिजनों ने सीएचसी पर नकली रेबीज के इंजेक्शन लगाने और इलाज सही न करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक राजेंद्र कुुमार वशिष्ठ ने गांव वालों को समझाते हुए जाम खुलवा दिया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी दीपक कुमार व सीओ विजय प्रकाश भी मृतक परिवार के बीच पहुुंचे। घटना की जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुबह करीब 7 बजे जाम के कारण स्कूल की तीन बसें भी जाम में फंस गई। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. सैय्यद यासिर का कहना है कि उनके पास सभी इंजेेक्शन व दवाई सरकारी होती हैं। सभी दवाइयां जिला चिकित्सालय से आती हैं। उन्होंने गांव वालों का नकली इंजेक्शन लगाने का आरोप गलत बताया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को दिया मदद का आश्वासन
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के चंधेड़ी गांव में ग्रामीण संतकुमार की शुक्रवार को देर रात के समय कुत्ते के काटने से मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक शनिवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे चंधेड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि वे पांच लाख रुपये का किसान दुर्घटना बीमा तथा पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलवाएंगे। उन्होने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।