{"_id":"60211e99d1aecd08dc2de16c","slug":"the-crooks-have-looted-from-a-servant-of-trader-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया लूट की वारदात को अंजाम, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया लूट की वारदात को अंजाम, जांच में जुटे अफसर
Mon, 08 Feb 2021 04:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 08 Feb 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में बदमाशों ने कारोबारी के मुनीम से लूट कर सनसनी फैला दी। गुड़ कारोबारी संजय मिश्रा का मुनीम शिवकुमार एक बैंक से रुपए निकालकर मंडी आ रहा था। गुड़ मंडी से पहले ही बदमाशों ने उसे रोक लिया और स्कूटर लूटकर फरार हो गए। स्कूटर की डिग्गी में करीब चार लाख बताए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं लूट की घटना से व्यापारियों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव भी नई मंडी में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
गुड़ मंडी में कारोबारी के मुनीम से चार लाख रुपये का थैला रखी स्कूटी लूटने वाले बदमाश बैंक से ही उसके पीछे लगे हुए थे। इनमें से एक बदमाश बैंक के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसकी फुटेज लेकर उसे चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चमोली आपदा से गंगा किनारे बसे गांवों में दहशत, पलायन को मजबूर हुए लोग, तस्वीरों में देखिए इनका दर्द
गुड़ कारोबारी संजय मिश्रा का मुनीम निशांत शर्मा सुबह करीब 10.30 बजे जानसठ रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में फर्म के खाते से चार लाख रुपये निकालने पहुंचा था। गुड़ मंडी में उससे हुई लूट के बाद जब पुलिस जांच करने एचडीएफसी बैंक में पहुंची, तो पता चला कि लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों का एक साथी युवक पहले से ही बैंक में मौजूद था। जब मुनीम रुपये लेकर उन्हें हरे रंग के बैग में रख रहा था, तब वह युवक मुनीम को वॉच कर रहा था। इसके बाद जैसे ही निशांत बैंक से बाहर निकलने लगा, उक्त युवक उससे पहले ही बैंक से बाहर आ गया और बाहर नीले रंग की बाइक पर पहले से खड़े दो साथियों के साथ बैठ गया।
इसके बाद निशांत के बैंक से चलने पर लुटेरे लगातार उसका पीछा करते रहे, लेकिन मुनीम ने ध्यान नहीं दिया। नीले रंग की बाइक पर बैठकर मुनीम का पीछा करते ये तीनों बदमाश एक प्रतिष्ठान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं, जिनमें एक बैंक में मौजूद रहा युवक भी है। इनमें से एक युवक हेलमेट लगाए हुए था, जबकि दो अन्य ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हुए उक्त युवक को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है, जिसके बाद पूरी वारदात का जल्द खुलासा हो जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/