{"_id":"5b9419aa867a557f5742d1b1","slug":"the-brutal-killing-of-a-dalit-youth-in-old-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना में दलित युवक की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुढ़ाना में दलित युवक की बेरहमी से हत्या
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। कस्बे में एक दलित युवक कपिल जाटव (20) की ईंट से सिर पर प्रहार कर और फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। कपिल शुक्रवार से लापता था, शनिवार को उसका लहूलुहान शव डीएवी डिग्री कालेज के पीछे एक खेत में मिला। आक्रोशित महिलाओं और परिजनों ने घटना के खुलासे के लिए थाने पर हंगामा किया।
कपिल मोहल्ला चमारान निवासी रामकिशन का पुत्र था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह कस्बे की नई तहसील के पास ठेले पर केले बेच रहा था। इसी दौरान उसके पास कोई युवक आया और उसे अपने साथ बुलाकर ले गया। जाने से पहले वह पड़ोसी ठेली वाले से थोड़ी देर में आने की बात कहकर गया था। कपिल देर रात तक वापस नहीं आया। कपिल जाटव की गुमशुदगी की सूचना शुक्रवार को देर रात पुलिस को दी गई। कस्बे और आसपास के खेतों में परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब नौ बजे सुबोध त्यागी कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज के पीछे अपने खेत पर गया तो उसने ज्वार के पड़े खाली खेत में शव देखा। कपिल जाटव की उसी की शर्ट से गले में फांसी लगाई गई थी और सिर पर ईंट से वार भी किए गए थे।
बारिश ने धोए कपिल हत्याकांड के सुराग
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के मोहल्ला चमारान निवासी दलित कपिल की हत्या के सभी सुराग शुक्रवार देर रात हुई बारिश ने धो डाले। नतीजतन न तो पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह के सुराग मिल सके और न ही डॉग स्क्वॉड कातिलों तक पहुंचने के निशान तलाश सका। बुढ़ाना कस्बे के मोहल्ला चमारान निवासी कपिल जाटव (20) पुत्र रामकिशन को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक नई तहसील के पास से बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह करीब नौ बजे सुबोध त्यागी के डीएवी डिग्री कॉलेज के पीछे स्थित खेत में कपिल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा के अनुसार, घटनास्थल खेत में था, जहां रात में कस्बे में हुई जोरदार बारिश से काफी पानी भर गया था। युवक की लाश रातभर पानी में डूबी रही, जिसके चलते उसके शरीर पर हत्यारोपियों के संबंध में किसी भी तरह के सुबूत खुद-ब-खुद खत्म हो गए। घटनास्थल पर रात भर पानी भरा रहने से वहां से हत्या के सभी सुराग भी पानी के साथ ही बह गए।