{"_id":"5779678b4f1c1b75697f9fc9","slug":"the-accused-was-remanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवा के आरोपी गौरा को रिमांड पर लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलवा के आरोपी गौरा को रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
थाने पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बलवा के आरोपी गौरा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान कोतवाली में फरियादियों के आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा बरामद किया है।
मोहल्ला सराफान और देवीदास में पांच मई की रात को मामूली बात को लेकर दोनों संप्रदायों के लोगों के बीच पथराव, फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक दरोगा समेत दो सिपाही घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों संप्रदायों के कई लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। इस मामले में चार आरोपी जेल चले गए थे।
मोहल्ला सराफान के रहने वाले जेल में बंद आरोपी चांद पर प्रशासन ने रासुका लगाकर कार्रवाई की थी। वहीं, मोहल्ला देवीदास निवासी नामजद बलवा के आरोपी गौरा पुत्र ओमप्रकाश ने चार दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी गौरा को छह घंटे के रिमांड पर लिया। सीओ शिवराज सिंह और इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने पूछताछ की। इस दौरान फरियादियों तक के अंदर आने पर प्रतिबंध लगाते हुए संतरी को बाहर गेट पर तैनात कर दिया गया। वहीं, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन ने अब आरोपी गौरा पर रासुका लगाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।