{"_id":"57dc4bb24f1c1bd949d48dd6","slug":"teenager-kidnapped-raped-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rape
नई मंडी के शांतिनगर निवासी दो युवकों और दो अज्ञात पर देहात क्षेत्र की किशोरी ने अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
भौराकलां क्षेत्र निवासी किशोरी ने बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी दो युवकों ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर जानसठ पुल के पास से उसका अपहरण कर लिया था। चारों उसे किसी वाहन से एक सुनसान जगह पर ले गए।
वहां चारों ने उससे गैंगरेप किया। बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। किशोरी ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। पीड़िता के पिता ने नईमंडी कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया और दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सभासद पर अश्लील हरकत करने का आरोप
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार बकरीद के दिन वह अपने मकान के बाहर खड़ी थी। तभी वार्ड सभासद चार-पांच साथियों के साथ गली में आया। उसने सभासद से मोहल्ले की सफाई कराने के लिए कहा तो सभासद ने उसकी पिटाई कर दी।
विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। शोर मचाने आरोपी फरार हो गए। महिला ने एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, इसी आरोपी सभासद के खिलाफ किदवई नगर के भी नसीम ने एसएसपी शिकायत की है।