फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenage death

झोलाछाप की लापरवाही से किशोर की मौत  

Sun, 02 Apr 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teenage death
पुलिस ने बमुश्किल मामला संभाला। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के चरथावल के रोनी हरजीपुर गांव में एक झोलाछाप की लापरवाही से एक किशोर की जान चली गई। देहरादून अस्पताल में इस लापरवाही का खुलासा होने के बाद शनिवार को परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया तो झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। मामला दो संप्रदाय का होने की सूचना पर पुलिस तुरंत गांव पहुंची और बमुश्किल मामला संभाला। मामले में झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 

रोनी हरजीपुर के अजय (15) पुत्र रमेश का इलाज गांव के चिकित्सक के यहां चल रहा था। पिता रमेश के मुताबिक चिकित्सक ने पीड़ित को रोजाना दो-दो इंजेक्शन लगाने की सलाह दी थी। इसके बाद वह रोजाना दो इंजेक्शन लगाता रहा। इससे हालत ठीक होने के बजाय नाजुक होती गई। शुक्रवार रात को उसका पेट फूलने लगा। जिसके बाद चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। परेशान परिजन आनन-फानन में रात ही अजय को जौलीग्रांट देहरादून लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि आवेरडोज होने के कारण किशोर की आंतें फटने से स्थिति बेकाबू हुई है। यह सुनकर परिजनों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन

 

शनिवार सुबह शव को गांव लाकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। चिकित्सक दूसरे समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके की नजाकत भांपकर आरोपी चंपत हो गया। सैकड़ों लोगों ने शव को रखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी संजीव शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने परिजनों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर शव के पंचनामे की कार्रवाई शुरू कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया पिता रमेश ने आरोपी चिकित्सक के मतलूब आलम के खिलाफ इलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत का मुकदमा पंजीकृत कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार है।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा
किशोर की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शनिवार की दोपहर गांव पहुंची और मामले की जांच की। सीएमओ डॉ. पीएम मिश्रा ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था। घर में ही संचालित हो रही उसकी दुकान बंद थी। वहां कोई बोर्ड भी नहीं था। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed