फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tantric action on the gate of the house resembled panic

मकान के गेट पर तांत्रिक क्रिया से मची खलबली

Mon, 12 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tantric action on the gate of the house resembled panic
मुजफ्फरनगर। रविवार को गांधी नगर में मकान के गेट पर तांत्रिक क्रिया किए जाने से लोगों में खलबली मच गई। लाल कपड़े में बंधी बकरे की चार गर्दन और अन्य सामग्री कब्जे में लेकर पुलिस ने जमीन में दफनाई। इससे नागरिकों में आक्रोश और भय व्याप्त है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर के एक मकान के गेट पर रविवार सुबह करीब छह बजे लाल कपड़े की पोटली लटकी हुई देखी गई।

आसपास के लोगों ने फोन करते गृहस्वामी को मामला बताया। लोगों के बीच तांत्रिक क्रिया के साथ ही विस्फोटक होने की भी चर्चा फैल गईं।

क्षेत्र के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। कोई पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सहमे हुए घर के लोग भी अंदर ही रहे। इसकी खबर पुलिस को कर दी गई। साथ ही विस्फोटक होने की भी आशंका जताई गई, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। पोटली को खोलकर देखा गया। उसमें अंदर बकरे की चार गर्दन समेत तांत्रिक क्रिया के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री पाई गई। लोगों का कहना था कि इससे पहले भी इस प्रकार गेट पर तांत्रिक क्रिया की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इसे फिजां बिगाड़ने की कोशिश बताया। मामले के बाद क्षेत्र के लोगों में कई प्रकार की चर्चाएं हैं। जिसके गेट पर पोटली मिली वह काफी सहमे हुए दिखे। पुलिस ने बरामद सामग्री को ले जाकर खाली जगह में जमीन में दबा दिया है। साथ ही आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed