{"_id":"5b48f9104f1c1b36748b47a4","slug":"tampering-women-in-ahmedabad-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद एक्सप्रेस में तीर्थ यात्री महिलाओं से छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अहमदाबाद एक्सप्रेस में तीर्थ यात्री महिलाओं से छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में मेरठ से सकौती के बीच कुछ दैनिक यात्री युवकों ने गुजरात की तीर्थयात्री महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने महिलाओं के साथ मारपीट की गई। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही महिलाओं ने बाहर निकलकर हंगामा कर दिया। यात्रियों ने एक युवक को पकड़ कर जीआपी को सौंप दिया। महिलाओं के हंगामा करने से स्टेशन पर करीब एक घंटा ट्रेन खड़ी रही। जिससे अन्य कई ट्रेन भी प्रभावित हुई।
शुक्रवार सुबह अहमदाबाद से चलकर हरिद्वार को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में गुजरात की महिला तीर्थयात्री रिजर्वेशन डिब्बे में सवार थीं। मेरठ स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर उसमें दैनिक यात्री युवक सवार हुए। मेरठ स्टेशन से ट्रेन हरिद्वार के लिए चल दी। चलती ट्रेन में मेरठ से दौराला के बीच इन युवकों ने रिजर्वेशन डिब्बे में बैठी महिला यात्रियों को सीट से उठने के लिए कहा।
महिला ने सीट से उठने के लिए असमर्थता जता दी। आरोप है कि इन युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर इन युवकों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। खतौली स्टेशन पर जैसे ट्रेन रुकी तो महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने पर युवक डब्बे से कूदकर भागने लगे। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने भागते हुए युवकों का पीछा किया।
विज्ञापन
जिनमें से एक युवक को पकड़ लिया। यात्रियों ने मारपीट करते हुए युवक को मौके पर पहुंची जीआपी ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूूछताछ करने पर पता चला कि पकड़ा गया युवक मुजफ्फरनगर के किसी बैंक का कर्मचारी था। पूछताछ करने के बाद जीआरपी ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। स्टेशन पर हंगामा होने से ट्रेन करीब एक घंटा खड़ी रही। जिस कारण अन्य कई ट्रेन भी प्रभावित हुई।
जाट कॉलोनी में छेड़छाड़ करते युवक को धुना
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जाट कॉलोनी में शुक्रवार शाम के समय युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवती के अनुसार, आरोपी काफी देर से उसका पीछा करते हुए अश्लील फब्तियां कसने के साथ ही छेड़खानी भी कर रहा था।
जब वह जाट कॉलोनी में पहुंची तो आरोपी की हरकतें बढ़ती चली गईं, जिस पर युवती ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया आरोपी सुजड़ू का रहने वाला बताया जा रहा है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
बेटे ने मां-भाई को धुना
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी महिला दो बेटों के साथ रहती है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि एक बेटा असामाजिक तत्वों के साथ रहता है। शुक्रवार दोपहर उसकी बेटे के साथ इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि बेटे ने मां के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। मां की चीख सुनकर उसका दूसरा बेटा वहां पहुंचा तो बेटे ने उसका भी सिर फोड़ दिया और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित मां-बेटे का मेडिकल कराते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।