महिलाओं पर फब्तियां कसने पर संघर्ष, तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले में एक पक्ष की ओर से महिला सहित सात लोग घायल हो गपए। इस घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा निवासी जयकुमार सैनी के परिवार की महिलाएं मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने खेतों में काम कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे संप्रदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने महिलाओं पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और फब्तियां कसनी शुरू कर दी। महिलाओं ने इसकी खबर फोन कर अपने परिवार वालों को दे दी।
महिला के परिवार से लोग एकत्र होकर खेतों पर पहुंच गए। इतने में युवकों ने भी फोन कर अपने परिवार के लोगों को बुलवा लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिससे दोनों संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल पड़े। आरोप है कि दूसरे संप्रदाय के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया।
हमले में एक पक्ष से महिला कमलेश, जयभगवान, जितेंद्र, गुड्डू, सचिन, मोहित, राहुल घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। तनाव को देखते हुए गांव मेें पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।