फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sweet sweets made in dirt

गंदगी में बनती मिली नंदी स्वीट्स की मिठाई

Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sweet sweets made in dirt
नई मंडी में छापेमारी कर नमूने भरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर मे मिठाई खाने और खिलाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिवाली पर जरा सी चूक स्वाद के साथ सेहत बिगाड़ सकती है। नामी-गिरामी दुकानों की वर्कशॉप में मिठाइयों के साथ गंदगी का भी ढेर मिला है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई स्थानों पर छापेमारी की है। नईमंडी की नंदी स्वीट्स की मिठाइयां गंदगी के बीच बनती मिली है, जबकि महमूदनगर में रंग मिलाकर बतीसा बनता पाया गया है।
विज्ञापन
दिवाली पर मिठाई और नमकीन के कारोबार के साथ मिलावट का धंधा भी जोर पकड़ रहा है। कैमिकल युक्त रंगों के साथ नकली मावे का प्रयोग किया जा रहा है। यह स्वाद और सेहत के लिए खतरनाक है। शहर के नामी-गिरामी मिष्ठान कारोबारियों के यहां मिठाई बनाने की प्रक्रिया चौंकाने वाली है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहिन कुमार, राकेश कुमार, अनिल सिंह कौशल आदि ने पुलिस बल के साथ महमूदनगर में असरफ पुत्र अली बख्श के गोदाम पर छापा मारा। यहां पर बतीसा बनता मिला है। जिसकी जांच की गई तो बतीसे में रंग की मिलावट पाई गई है। गोदाम पर कारोबारी बिजनौर निवासी शमशेर उर्फ शेरा पुत्र पीरु से पूछताछ के बाद टीम ने बतीसा के नमूने लिए। साथ ही रंगा हुआ पिस्ता, 100 किग्रा बेसन को नष्ट कराया गया। इसके बाद टीम दलबल के साथ नईमंडी की नंदी स्वीट्स की वर्कशॉप पर पहुंची, यहां का हाल देखकर टीम भी चौंक गई। गंदगी के बीच बतीसा के साथ अन्य मिठाइयां तैयार की जा रही थीं।
विज्ञापन
कार्यशाला मैनेजर राजीव कुमार को हिदायत दी गई और अधबनी मिठाइयों के नमूने लिए गए। इसके साथ नईमंडी की ही कुमार स्वीट्स की वर्कशॉप पर छापा मारकर जांच-पड़ताल की गई। कारोबारी जितेंद्र पुत्र रतन लाल से मिठाई बनाने की प्रक्रिया, उपकरणों आदि की जानकारी ली गई। टीम ने कार्यशाला में रसगुल्ले बनाने के लिए रखा गया छेना से तीन नमूने भरे हैं। भरे गए नमूनों का जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगों और नकली मावे का चल रहा खेल मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों, नमकीन में मिलावट होने के संदेह को लेकर जनपदभर के कारोबारियों की लिस्ट तैयार की है। यहां कैमिकलयुक्त रंगों के साथ नकली मावे से मिठाइयां बनाए जाने की सूचना मिली है। डीओ विनीत कुमार ने बताया कि बतीसा में पीला रंग मिलाया जा रहा है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। मिलावटखोरों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed