फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suspected Bangladeshi student tried to make Aadhaar card

संदिग्ध बांग्लादेशी छात्र ने किया आधार कार्ड बनवाने का प्रयास

Sun, 18 Nov 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Suspected Bangladeshi student tried to make Aadhaar card
आधार - फोटो : self
शहर से सटे गांव में स्थित मदरसे के एक छात्र ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताते हुए जिला महिला अस्पताल में स्थित सेंटर से अपना आधार कार्ड बनवाने का प्रयास किया। भनक लगने पर इंटेलीजेंस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया को न केवल रुकवा दिया, बल्कि पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखकर आरोपी छात्र के नाम-पते की पुष्टि करने को कहा है। वहीं, मामले का खुलासा होने पर आधार कार्ड सेंटर चलाने वाला युवक भूमिगत हो गया है।       
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव में स्थित मदरसे में पढ़ने वाले एक छात्र ने कुछ समय पूर्व जिला महिला अस्पताल में संचालित सेंटर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेेदन किया था। आवेदन में छात्र ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया था। सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल के संदिग्ध छात्र द्वारा आधार कार्ड बनवाने की जानकारी मिलते ही इंटेलीजेंस सक्रिय हो गई और तत्काल प्रभाव से उसके बारे में जानकारी हासिल की। इसमें छात्र को लेकर कई विरोधाभासी तथ्य सामने आने पर तत्काल प्रभाव से छात्र के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को रुकवा दिया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही इंटेलीजेंस ने दीवाली से ठीक पहले इस बाबत पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखकर छात्र का नाम-पता बताते हुए उसके बारे में जानकारी मुहैया कराने का अनुरोध किया है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया विभाग ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेते हुए कई दिन तक लगातार उसके बारे में जानकारी लेने के साथ ही पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मामले का खुलासा होने के बाद जिला महिला अस्पताल में लगे सेंटर का संचालक सेंटर को ताला लगाकर भूमिगत हो गया है। करीब एक हफ्ते से उक्त सेंटर बंद ही पड़ा हुआ है। इस संवेदनशील मामले में पुलिस के अफसर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इंटेलीजेंस के स्तर से मामले में कार्रवाई की जा रही है तो वहीं के अफसर इस मामले में अधिक जानकारी दे सकते हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed