{"_id":"dc4147606a59b2de2a90d752a5bc5c6e","slug":"suspect-in-robbery-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में गार्ड की भूमिका संदिग्ध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट में गार्ड की भूमिका संदिग्ध
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। डीआईजी एके राघव ने सोमवार रात खतौली कोतवाली पहुंच कर बैंक के गार्ड सुरेंद्र से 10.83 लाख की लूट के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने गार्ड की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उसको हिरासत में ले लिया है। पुलिस गार्ड के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने में लगी है।
कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के सोमवार को खतौली में पहुंचने से साढ़े तीन घंटे पहले रोडवेज बस अड्डे में बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्टलों के बल पर आईसीआईसीआई बैंक के गार्ड सुरेंद्र से 10.83 लाख 625 रुपये का कैश लूट लिया था।
सोमवार रात डीआईजी एके राघव ने कोतवाली पहुंच कर गार्ड से घटना के बारे में पूछताछ की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि गार्ड ने रोडवेज अड्डे में पहुंच कर कितना कैश एकत्र हो गया है, इस बारे में दो बार कैशियर रूम के कर्मचारी से पूछताछ की थी। इसलिए गार्ड की भूमिका संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गार्ड ने घटना से पहले अपने मोबाइल से किससे बातचीत की, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बैंक अधिकारियों ने गार्ड की ओर से बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा भी दर्ज कराया है।