{"_id":"58add6794f1c1b0853b2546f","slug":"students-cut-the-neck-of-the-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के छात्र की गर्दन काटकर हत्या, 13 दिन से था लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे के छात्र की गर्दन काटकर हत्या, 13 दिन से था लापता
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक छात्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना के गांव तेवड़ा स्थित अरबी मदरसा कासिमुल उलूम से लापता छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र का गर्दन कटा शव ईख के खेत से पड़ा मिला है। एसपी देहात विनीत भटनागर ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मदरसा प्रबंधक से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गहनता से जांच-पड़ताल की। परिजनों ने मदरसा प्रबंधन को हत्या के लिए जिम्मेदार बताकर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस छात्र की हत्या की जांच में जुट गई है।
गांव तेवड़ा में कासिमुल उलूम अरबी मदरसे में लगभग दो हजार छात्र पढ़ते हैं, जिसमें 600 छात्र छात्रावास में रहते हैं। मदरसा प्रबंधक मुफ्ती बिन यामीन के अनुसार 12 वर्षीय छात्र जावेद पुत्र मौलाना अखलाक निवासी गांव मसावी थानाभवन 16 जुलाई 2016 से मदरसे में कुरान हाफिज की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। 8 फरवरी को दोपहर बाद जावेद लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बावजूद छात्र का कहीं पता नहीं चल सका था।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार सुबह मदरसे से लगभग 600 मीटर की दूरी पर मोहम्मद अनीस पुत्र हनीफ के खेत में मजदूर गन्ना छिलाई का कार्य करने पहुंचे। गन्ने के खेत के अंदर से बदबू आ रही थी। मजदूरों ने अंदर जाकर देखा कि गर्दन कटा शव पड़ा मिला। शव के पास ही टॉपी और अन्य सामान भी पड़ा था। मजदूरों ने इसकी सूचना खेत मालिक मुस्तकीम को दी। मुस्तकीम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। शव की शिनाख्त गायब छात्र जावेद के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात विनीत भटनागर भी पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मदरसा प्रबंधक से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलवाकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्र के परिजनों ने बताया कि उन्होंने 10 फरवरी को थाना ककरौली पुलिस को जावेद की गुमशुदगी की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने छात्र को तलाश करने में लापरवाही की है। परिजनों ने मदरसा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मदरसे के ही छह लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पहले भी मिल चुके हैं तीन शव
थाना ककरौली क्षेत्र में पूर्व में भी तीन शव बरामद हो चुके हैं। जिसमें 18 जनवरी को गांव खाईखेड़ा में 70 वर्षीय नत्थो पत्नी मंगलू सैनी का शव बरामद हुआ था। दस फरवरी को टन्ढेड़ा के जंगल से सिर कटी लाश मिली थी। एसपी देहात विनीत भटनागर ने बताया कि सभी मामलों में छानबीन जारी है। शीघ्र ही सभी मामलों का खुलासा किया जाएगा। थाना ककरौली पुलिस की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में रोष है।