फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student's Murder, Rep

 छात्रा की फांसी लगाकर हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका     

Sat, 21 Jul 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Student's Murder, Rep
छात्रा की हत्या के मामले में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
थाना भोपा क्षेत्र के एक गांव में एक छात्रा की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। छात्रा बृहस्पतिवार से लापता थी और शुक्रवार सुबह उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला। छात्रा के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर एसपी देहात, सीओ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शीघ्र मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


छात्रा बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह शाम तक भी घर नहीं लौटी। परिजनों ने छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। रात में ही  परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे कुछ ग्रामीण खेतों पर गए एक खेत में स्थित जामुन के पेड़ पर छात्रा का शव लटका मिला।
विज्ञापन


छात्रा के दुपट्टे को ही फंदा बनाकर उसे फांसी लगाई गई थी। एसपी देहात अजय कुमार सहदेव, सीओ एसकेएस प्रताप व  इंस्पेक्टर भोपा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया। मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई परिचित हो सकता है हैवान
मोरना। जिस पेड़ पर छात्रा का शव मिला, उससे कुछ दूरी पर खेत में एक स्थान पर संघर्ष किए जाने के निशान थे। पुलिस और ग्रामीणों का मानना है कि हत्या से पहले छात्रा ने काफी संघर्ष किया। हत्या में किसी परिचित का ही हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। डॉग स्क्वॉड से मौके पर मौजूद सभी ग्रामीणों की जांच कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed