फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student murder in Gandhinagar

गांधीनगर में छात्र की हत्या

Sun, 09 Jul 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 09 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Student murder in Gandhinagar
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर में शनिवार देर रात एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र को तीन युवक घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का कारण देर रात तक ज्ञात नहीं हो सका था। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।       
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के गांधी नगर निवासी रामकिशोर के पुत्र विमल (16) की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि रात्रि करीब नौ बजे विमल घर पर था, तभी तीन युवक आए और कुछ बात करनी है कहकर अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद ही गोली की आवाज आई।
विज्ञापन


परिजन और मोहल्ले वाले दौड़कर उस ओर गए, तो मकान से करीब 300 मीटर दूरी तक विमल लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। उसके गुप्तांगों पर गोली लगी थी। परिजन उसे उठाकर भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल ले गए। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर नईमंडी इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस बल लेकर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया, मगर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।


बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया है कि विमल हाईस्कूल का छात्र था। देर रात तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed