फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student groups firing

छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, अंधाधुंध फायरिंग 

Sat, 04 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Student groups firing
कॉलेज में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शहर के व्यस्त इलाके आर्य समाज रोड पर छात्रों ने सरेराह फायरिंग कर दहशत फैला दी। दिनदहाड़े फायरिंग से भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। मामला छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व का है। छात्र डीएवी कॉलेज के बताए गए हैं। कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज से कुछ छात्रों की पहचान हुई है। शनिवार को मामले में प्रोक्टोरियल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।        
विज्ञापन


सिविल लाइन के आर्य समाज रोड पर शुक्रवार दोपहर सरेआम कॉलेज के गेट के पास बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। दिनदहाड़े फायरिंग से रोड पर अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने मौके पर खड़े दूसरे गुट के छात्रों को धमकी दी। आठ राउंड फायर करने के बाद आरोपी बाइक से हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। काफी देर तक मौके पर किसी ने जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। सूचना पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर नीरज सिंह मौके पर पहुंचे। पूछताछ में दोनों पक्षों के डीएवी कॉलेज के छात्र होने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने कॉलेज स्टाफ से पूछताछ की। कॉलेज के कैमरे की सीसीटीवी फुटेज निकाल ली गई हैं। छात्रों की पहचान की जा रही है। दोनों पक्षों के छात्र पीनना, खालापार और बोपाड़ा के रहने वाले बताए गए हैं। बताते चलें कि पीनना और सुजडू के दो छात्रों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। कॉलेज गेट पर दो बार फायरिंग हो चुकी है। गोली चलाए जाने की घटना को कॉलेज प्रबंध तंत्र ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में शनिवार सुबह दस बजे प्रोक्टोरियल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, जिसमें छात्रों पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed