फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Simmering Khatauli

सुलग रही है नफरत की चिंगारी 

Fri, 06 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Simmering Khatauli
खतौली में दोनों समुदायों के बीच हुए पथराव के बाद सड़क पर पड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में हुए बवाल के कारण एक बार फिर जिले में माहौल गरमा गया है। डीएम और एसएसपी ने मौके की नजाकत को समझा और भारी फोर्स मौके पर भेजकर हालात पर काबू पाया। छोटी-छोटी बातों पर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ रहे हैं। पुलिस की मुस्तैदी के चलते जिला कई बार सांप्रदायिकता की चपेट में आने से बचा है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा में मामूली सी टक्कर क्या हुई कि खतौली में बवाल हो गया। दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे पर पथराव किया और गोलियां बरसाईं। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। मिनटों में ही जंगल की आग की तरह झगड़े की खबर पूरे जिले में फैल गई। हालात बेकाबू होते देख डीएम और एसएसपी को खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन


दर्जन भर थानों का फोर्स और पीएसी को खतौली के लिए रवाना कर दिया। पिछली कुछ घटनाओं पर गौर करें तो ये सच सामने आएगा कि दंगे के बाद से ही दोनों समुदाय के लोगों में बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं है। जरा सी बात पर मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरनगर में साइकिल टकराने से दलित और मुस्लिम युवकों में जमकर बवाल हो गया था। संभलहेड़ा में मुस्लिमों की बारात की कार की साइड लड़की को क्या लगी थी कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। शहर के नया बांस में एक लड़की को दूसरे समुदाय के युवक के हाथ पकड़ने पर शहर में दो दिन बवाल रहा था। बुढ़ाना के उमरपुर में वलीमे की दावत के दौरान मेहमान को निकालने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और ईंट पत्थर बरसे थे, कई लोग घायल हो गए थे। 

हर समय, हर पल जिले में सांप्रदायिक बवाल का भय लोगों में बना हुआ रहता है। पुलिस मुस्तैदी के चलते ही हर बार पुलिस बवाल पर काबू तो पा लेती है, लेकिन तनाव कम नहीं होता। वर्ष 2013 के दंगों के बाद से होने वाले हर बवाल के बाद लगता है अब हालात सुधरेंगे, लेकिन फिर कोई न कोई घटना दिलों में नफरत पैदा कर देती है।  


एसएसपी माइक से गुहार लगाते रहे 
खतौली। खतौली में ढ़ाकन चौक पर हुए हिंदू मुस्लिम बवाल के बाद शांति स्थापित करने के लिए एसएसपी केबी सिंह ने खुद ही माइक संभाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। एसएसपी द्वारा लोगों को समझाया गया कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। एसएसपी के घंटा भर  चिल्लाने के बाद ही लोग मौके से सरकने शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed