फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Siddhivali's 39 people sued

संधावली के प्रधान समेत 39 पर मुकदमा      

Wed, 17 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 17 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Siddhivali's 39 people sued
सिंधावली के लोगों को रोकने के लिए जमा पुलिस (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
संधावली गांव के सुनेशपाल हत्याकांड में सोमवार रात हंगामा करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस की ओर से संधावली के ग्राम प्रधान कीर्तनपाल समेत चार नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से ग्रामीणों पर पुलिस से दुर्व्यवहार करने, बलवा करने, जाम लगाने और आनेजाने वाले लोगों से गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं।             
विज्ञापन


मंसूरपुर के संधावली निवासी सुनेश पाल का सोमवार रात मोलाहेड़ी के पास लहूलुहान हालत में शव मिला था। पुलिस ने दुर्घटना बताई तो ग्रामीण बिफर पड़े और युवक की हत्या करने के आरोप लगाए। इस बात को लेकर संधावली के ग्रामीण और पुलिस आमने सामने आ गए। अस्पताल के बाहर जाम लगाने और बाद में शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर कप्तान के आवास की ओर जाने पर पुलिस ने निहत्थे ग्रामीणों पर देर रात लाठीचार्ज कर दिया था। लोगों ने पुलिस के खौफ के चलते शहर में इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को मृतक पक्ष की ओर से मंसूरपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई तो दूसरी और सिविल लाइन थाने में दरोगा नवीन सैनी की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वादी दरोगा के अनुसार 15 मई की रात वायरलेस सेट पर कमांड हाउस पहुंचने के आदेश मिले थे,
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह कचहरी तिराहे पर अपनी टीम के साथ पहुंचे तो 40-50 लोग शिवचौक की ओर से नारेबाजी करते हुए आते दिखाई दिए। उनसे कारण पूछा तो वह अभद्रता करने लगे। मामला बढ़ता देख सभी थानों की चीता, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली पीपी सिंह, नईमंडी प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने मौके पर देखा कि ट्रैक्टर-ट्राली में शव रखा हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर ले जाने की बात कही तो ग्रामीणों ने पुलिस से गाली गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। सूचना पर मंसूरपुर और सिखेड़ा पुलिस भी मौके पर आ गई। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया,


लेकिन कोई नहीं माना। लोगों ने मार्ग अवरुद्ध कर जाम लगा दिया और आने-जाने वाले लोगों से दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने मामले में संधावली के ग्राम प्रधान कीर्तन पाल पुत्र शेरसिंह के अलावा प्रदीप पुत्र धर्मवीर, नरेश पुत्र सोहनवीर और रुपेश पुत्र बालेश्वर निवासी मोलाहेड़ी तथा करीब 30-35 अज्ञात के खिलाफ बलवे समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed