फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sharp shooter Nanu used to fight with a betel nut

सुपारी लेकर वारदात करता था शार्प शूटर नानू

Tue, 05 Jun 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 05 Jun 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sharp shooter Nanu used to fight with a betel nut
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी रमेश उर्फ नानू शार्प शूटर था, जो सुपारी लेकर वारदात करता था। नानू गत वर्ष भोपा के गांव सीकरी में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। फिलहाल उस पर लूट, हत्या, जानलेवा हमले आदि संगीन अपराधों के डेढ़ दर्जन मुकदमे मिले हैं। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि उस पर सहारनपुर पुलिस की ओर से भी 12 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


एनकाउंटर में मारा गया नानू सहारनपुर के देवबंद कोतवाली के गांव जटोल का निवासी था, जो कि बीते कई साल से मुजफ्फरनगर में अपराध करने में लिप्त था। सीकरी क्षेत्र के एक बदमाश के लिए यह काम करता था। वह अच्छा शार्प शूटर था। गत वर्ष भोपा पुलिस जंगल में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन


सीकरी के जंगल में नलकूप पर कुछ बदमाश बैठे शराब पी रहे थे, पुलिस ने टोका तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भाग गए थे। अचानक हुई फायरिंग में पुलिस को जान बचा कर भागना पड़ा था। बाद में पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा था, तब पता चला था कि पुलिस पर रमेश उर्फ नानू ने फायरिंग की थी। इसके अलावा गत वर्ष ही उसने छपार क्षेत्र में लूट की थी। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि इन दोनों मुकदमों में उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। इसके अलावा अन्य मामलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस उसका अन्य जिलों से भी अपराधिक इतिहास जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं  मुठभेड़ में मारे गए बदमाश रमेश उर्फ नानू के कब्जे से पुलिस ने .32 बोर की एक पिस्टल, पांच कारतूस, चार खोखे और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने उसके तथा फरार साथियों के खिलाफ मुठभेड़ के संबंध में तीन मुकदमे दर्ज    किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed