फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Secrets will open with arrest

हनीट्रैप प्रकरण : हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी से खुलेंगे राज

Sun, 07 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 07 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Secrets will open with arrest
हनी ट्रैप की आरोपी युवती। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। हनीट्रैप का सच जानने के लिए पुलिस को युवती के साथी मित्रपाल की तलाश है। पुलिस का मानना है कि उसके हाथ आने के बाद ही कई रहस्यों से परदा उठेगा। मित्रपाल हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस से मदद मांगी है। अंतिम बार उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में जाल बिछा रखा है।       
विज्ञापन


गुजरात के वलसाड़ सीट से भाजपा सांसद डॉ केसी पटेल से रंगदारी मांगने की आरोपी युवती के पिता और भाई से जानकारी जुटाने के बाद दिल्ली पुलिस ने युवती के सहयोगी रहे मित्रपाल की तलाश तेज कर दी है। युवती ने कई मामलों में मित्रपाल का नाम लिया है। पुलिस का मानना है कि मित्रपाल हनीट्रैप का राजदार है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ दस से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि हनीट्रैप की रकम वसूली के लिए युवती को मित्रपाल की मदद लेनी पड़ती थी। फिलहाल एक टीम को मित्रपाल के पीछे लगाया गया है। फिलहाल पूरा फोकस उसकी गिरफ्तारी पर है। पुलिस मित्रपाल और उसके भाई के घर खंगाल चुकी है, लेकिन 
विज्ञापन


कोई सबूत हाथ नहीं लगा है।
पुलिस का मानना है कि मित्रपाल के हाथ आते ही कई रहस्यों से परदा उठेगा। कितने लोगों से हनीट्रैप की रकम वसूली गई। रकम का कितने लोगों में बंटवारा होता था और फिलहाल रकम कहां निवेश की गई है। यह सब सवाल मित्रपाल से किए जाने की तैयारी है। पुलिस कोशिश कर रही है कि युवती का रिमांड अवधि खत्म होने से पहले ही मित्रपाल हाथ लग जाए तो दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मित्रपाल की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस के अधिकारियों से मदद के लिए संपर्क साधा है। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस भी सर्विलांस के जरिए उसकी खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उसकी अंतिम लोकेशन हरियाणा के एक गांव में मिली है। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में उसकी तलाश के लिए डेरा डाला हुआ है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के कई ऐसे होटलों के भी नाम सामने आए हैं, जहां शातिरों ने शिकार बनाए गए कुछ लोगों से बातचीत की है। पुलिस अभी पूरा ब्यौरा एकत्र करने में जुटी है।       

अजयपाल के ठिकाने की तलाश             
मुजफ्फरनगर। मित्रपाल के बाद दूसरे किसी शख्स की तलाश दिल्ली पुलिस को है तो वह है अजयपाल। इसके घर और परिवार की तलाश में दिल्ली पुलिस की एक टीम अलग से लगाई गई है। 

पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले तक वह सदर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था। युवती उसके मेडिकल पर आती-जाती थी। दोनों के बीच कुछ दिनों तक प्रेम प्रसंग भी रहा। पुलिस को इसके सबूत भी मिले हैं कि मलेशिया भी एकसाथ घूमने गए थे। युवती ने जो एड्रेस अजयपाल के पुलिस को दिए हैं, उन सभी जगहों से वह गायब हो चुका है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। युवती के बताए गए ठिकाने पर उसका मेडिकल स्टोर भी नहीं मिल पाया है। पूरी कहानी में अजयपाल का किरदार भी रहस्यमय बना हुआ है। पुलिस इस नाम के शख्स का आपराधिक रिकार्ड भी खंगालने में जुटी है। फिलहाल उसका कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed