फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scrap merchant's house robbery

स्क्रैप व्यापारी के घर लाखों की डकैती

Sat, 02 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Scrap merchant's house robbery
व्यापारी के घर डकैती के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
मोहल्ला जन्नताबाद में नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात स्क्रैप व्यापारी के घर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने पिता-पुत्र को गन प्वाइंट पर लेकर शादी समारोह में आए मेहमानों और महिलाओं को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने एक लाख रुपये और 30 तोले सोने के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। डकैती से मोहल्ले में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


कसबे के मोहल्ला जन्नताबाद निवासी साबिर पुत्र हकीमुल्ला दिल्ली में स्क्रैप का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार को कुटुंब के ही शेरअली के बेटे समीर का निकाह था, इसलिए वह भी अपने घर आया हुआ था। देर रात खतौली से बारात वापस आई। कुछ मेहमान, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, साबिर अली के मकान में सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने मकान पर धावा बोल दिया। हथियारबंद बदमाशों ने मकान के आंगन में सो रहे साबिर अली और उसके बेटे सोनू को जगाया और दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर कमरों में सो रहे परिजनों और मेहमानों को जगाया। 

सभी को एक कमरे में बंधक बना लिया गया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने साबिर की पत्नी जाफरी, बेटी सुमैय्या, पुत्रवधू अंजुम से सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।

घर से रुके मेहमानों मुजफ्फरनगर निवासी आसिफ से 9500 रुपये, नवाबुद्दीन से 1000 रुपये, गाजियाबाद के यामीन से दो हजार रुपये, बुढ़ाना की राशिदा से सोने के जेवरात व चार हजार रुपये, बातनौर की आसिया से नौ तोले सोने के जेवरात और 1500 रुपये, मंसूरपुर की जाहिदा से सात तोले के जेवर और दो हजार रुपये, शम्मो से ढाई हजार रुपये और जेवरात लूट लिए। परिजनों के अनुसार बदमाश करीब एक लाख रुपये और 30 तोले सोने के अलावा चांदी के जेवरात भी लूट ले गए। 

बाद में बदमाशों ने मेहमान आसिफ को गन प्वाइंट पर लिया और परिजनों को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
बदमाशों ने आसिफ को कुछ दूर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। करीब 15 मिनट बाद वह आया, तब परिजनों ने शोर मचाया। मोहल्ले में जाग हुई और पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई।

डकैती की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली ने भी सुबह कस्बे में पहुंच कर सीओ जगदीश सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात की जानकारी ली।


वहीं, इस मामले में एसएसपी ने वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉग स्क्वायड को बुलाया। डॉग घटनास्थल से लेकर मकान के पीछे तक जाकर गुमराह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed