फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SC-ST Act on head

प्रधान पर लगाया एससी-एसटी एक्ट 

Thu, 11 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
SC-ST Act on head
एसएसपी ऑफिस पहुंचे पुरकाजी के लोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ऑफिस पहुंचे पुरकाजी के तुगलकपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसओ पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि ग्राम प्रधान ने गांव में शराब बिकवाने पर पाबंदी लगाई तो एसओ ने शराब माफिया की ओर से प्रधान पर एससी-एसटी एक्ट और जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। 
विज्ञापन


पुरकाजी के तुगलकपुर के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार दोपहर बारिश के बीच पुलिस ऑफिस पहुंचे। ग्रामीण गौरव चौधरी, अनंगपाल, नवीन राठी, सुधीर आदि ने बताया कि गांव में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। मंगलवार को प्रधान प्रताप सिंह ने शराब बेचने वालों को गांव में शराब नहीं बेचने के लिए कहा। आरोपियों को मना करने के बाद प्रताप सिंह वापस गांव  लौट आए।  
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शराब माफिया ने एसओ से मिलीभगत कर प्रधान के खिलाफ पुरकाजी थाने में एससी-एसटी एक्ट और जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया कि शराब माफिया के खिलाफ शराब के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। प्रधान के रोकने पर पुलिस ने उल्टा प्रधान को ही फंसा दिया। ग्रामीणों ने एसओ के खिलाफ तीखा रोष प्रकट किया। कार्यालय पर मिले सीओ सदर अरुण कुमार ने ग्रामीणों को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रधान के खिलाफ कुछ भी किया तो पुरकाजी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed