फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   S?mprad?yika tan?va Communal tension

छात्राओं को बस से खींचा, दो संप्रदाय भिड़े

Tue, 08 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 08 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
 S?mprad?yika tan?va Communal tension
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। हैबतपुर बस स्टैंड पर सोमवार को स्कूल जा रही छात्राओं को बस से खींचने पर दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए और सड़क पर जमकर बवाल हुआ। गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोगों की गांव में भीड़ एकत्र होने पर तनाव बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस से हाथापाई की गई। कड़ी मशक्कत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की ओर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं प्रधानपति समेत 13 को नामजद करते हुए 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह समेत कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैबतपुर गांव में सोमवार सुबह कुछ छात्राएं प्राइवेट बस से चरथावल स्कूल में आ रही थीं। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने हैबतपुर बस स्टैंड पर छात्राओं के साथ छींटाकशी शुरू कर दी। छात्राओं के विरोध करने उन्हें बस से नीचे खींच लिया गया। इस पर बस में सवार दोनों पक्षों के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई।

बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच दूसरे समुदाय के युवकों ने गांव में फोन से सूचना देकर सैकड़ों लोगों को मौके पर बुला लिया और चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दोनों समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

एक राहगीर ने दो संप्रदाय के बीच संघर्ष की खबर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर झगड़े में घायल हुए काला, फरमान को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं, दूसरे पक्ष के मनीष और विहटल को हिरासत में ले लिया। बस स्टैंड से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव हैबतपुर में सड़क पर मारपीट की खबर पर दूसरे समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए।

मामले की नजाकत को भांपकर एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी, सीओ सदर अकील अहमद, सीओ मंडी कर्मवीर सिंह, एसडीएम सदर उज्ज्वल कुमार, तहसीलदार सदर रजनीकांत, शहर कोतवाली इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा, नई मंडी इंस्पेक्टर अरुण सिंह, एसओ छपार भानुप्रताप सिंह यादव मौके पर पहुंचे। ऐहतियात के तौर पर गांव में एसओ के नेतृत्व में भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

एसओ आनंद मिश्रा की तरफ से दोनों समुदाय के लोगों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिल्ले हैदर, प्रधान पति योगेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, जयवीर सिंह, प्रेम सिंह, कंवर जमशेद, इसरार, मेहंदी और फरमान को नामजद किया गया है। इनके अलावा नामजद मनीष, विहटल, आस मोहम्मद और काला को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।

 13 को नामजद करते हुए दोनों समुदाय के 50-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 307, 323,332, 353, 504, 506, और 7 क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है।


आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
एडीएम प्रशासन इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बच्चों के झगड़े में अभिभावकों द्वारा मामले को सांप्रदायिक तूल देना चिंताजनक है। प्रकरण में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यही वजह है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसओ की तरफ से केस दर्ज किया गया है। गांव में पूरी तरह शांति है। उन्होंने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed