{"_id":"573f57a94f1c1b6f64ac73f7","slug":"rural-killed-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 21 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। गांव कैलापुर जसमोर में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक ग्रामीण की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, आरोपी पक्ष की ओर से मृतक के खिलाफ भी घर में घुसकर एक महिला से अभद्र व्यवहार कर भागते समय गिरने से मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैलापुर जसमोर निवासी राजकुमार ने मीरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिशन सुशील, संदीप पुत्रगण ओमप्रकाश, पाल्ले, बाबू पुत्रगण महावीर और अंकित पुत्र बाबू ने उसके बड़े भाई जयप्रकाश बंजारे को बृहस्पतिवार रात घर से बुलाया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
इतना ही नहीं आरोपियों ने जयप्रकाश की हत्या करने के बाद उसके पुत्र विपिन को मौके पर बुलाया और कहा अपने पिता की लाश उठाकर ले जाओ। विपिन ने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने विपिन के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सुशील और बाबू को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उधर, सुशील पुत्र ओमप्रकाश का आरोप है कि मृतक जयप्रकाश रात्रि में करीब तीन बजे उसके घर में घुस आया और उसने सोते समय उसकी पत्नी की चादर खींच ली। शोर-शराबा सुनकर आरोपी जयप्रकाश मौके से भागा तो घर के बाहर ठोकर लगने के कारण वह गिर गया। उन्होंने जयप्रकाश की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुशील की तहरीर पर मृतक के विरुद्घ धारा 452, 393 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीओ जानसठ जगदीश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की।
महिलाओं ने थाना घेरा
पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने थाने आकर हत्यारोपियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसओ जयभगवान यादव ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच सीओ जगदीश सिंह कर रहे हैं।
विवेचना के आधर पर आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई होगी। गांव में पुलिस बल तैनात है। शुक्रवार शाम पुलिस की निगरानी में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।