{"_id":"59de69c24f1c1b70548b6dfb","slug":"rookies-shot-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ग्रामीण को गोली मारी, गंभीर घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने ग्रामीण को गोली मारी, गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना में बाइक से गांव लौट रहे युवक को बदमाशों ने तेवड़ा के रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल ने बदमाशों से खेत में घुसकर जान बचाई और मोबाइल से जानलेवा हमले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पड़ोसी गांव में परिचितों व रिश्तेदारों को फोन कर घटनास्थल पर भेजा तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ककरौली पुलिस की घटनास्थल पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
ककरौली के गांव ढ़ांसरी निवासी नौशाद पुत्र एवज अली बुधवार को गांव किशनपुर में अपने रिश्तेदारों से मिलकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे जब वह तेवड़ा मार्ग पर नाले की पटरी पर पहुंचा, तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली नौशाद के पेट में जा लगी। घायल नौशाद बाइक सहित खेत में जा गिरा तथा बदमाशों से बचकर गन्ने के खेत में छिप गया। इसी दौरान उसने अपने भाई दिलशाद को मोबाइल से फोन कर घटना की जानकारी दी।
गांव खेड़ी फिरोजाबाद, जौली, रुड़कली, तेवड़ा, तिस्सा आदि गांवों से ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल नौशाद को सरकारी एंबुलेंस के द्वारा जिला चिकित्सालय ले गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को बमुश्किल शांत किया। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र बदमाशों का पकड़ लिया जाएगा।