फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rohtash wanted in riot cases

दंगे के केस में भी वांछित है रोहताश 

Thu, 21 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rohtash wanted in riot cases
क्राइम
रिया हत्याकांड के आरोपी और एक लाख के ईनामी बदमाश रोहताश को नोएडा एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर पर वर्ष 2013 में दंगे के दौरान लूट, हत्या और बलवे का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस इस मामले में आरोपी रोहताश को बी वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। स्थानीय पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी, लेकिन उसकी भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर में 10 मार्च 2014 को हमले के दौरान पिता सुरेश पर चलाई गई गोली बेटी रिया को जा लगी थी। रिया की मौके पर ही मौत हो गई थी। जमीनी विवाद के चलते हत्यारों से लैस आरोपी घर में घुस गए और पिता पर गोली चला दी थी। इस मामले में रोहताश, गांव के ही पूर्व प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू और दो अन्य सुनील एवं ललित को नामजद किया गया था। सुनील और ललित को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को रिया हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के निर्देश दिए थे। 27 नवंबर को एडीजे कोर्ट में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जिसमें हत्यारोपी पूर्व प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू को दोषी नहीं पाया गया। एक दूसरे मामले में बिल्लू भी सलाखों के पीछेे है। हत्या के बाद से रोहताश फरार चल रहा था,  नोएडा एसटीएफ काफी दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने नोएडा के नालेज पार्क एरिया से आरोपी रोहताश को दबोच लिया है। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी रोहताश को रिया की हत्या के मामले में पकड़ा गया है। इसके अलावा भी वर्ष 2013 में दंगे के दौरान उस पर बलवा, लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं। कोर्ट से बी-वारंट लेकर आरोपी को रिमांड पर लाया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी।  

बिल्लू प्रधान को साजिशकर्ता बताया
सीबीआई की चार्जशाीट को रिया के पिता सुरेशपाल ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हत्या और हमले की साजिश पूर्व प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू ने रची  थी। 10 मार्च को बिल्लू के साथ आए आरोपियों ने हमला किया था। सीबीआई के आरोप पत्र में बिल्लू को दोषमुक्त करने के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। आरुषि हत्याकांड में भी सीबीआई को दोबारा विवेचना करनी पड़ी थी। उसी तरह रिया हत्याकांड के सच को सामने लाने की लड़ाई लड़ी जाएगी। 

बचता फिर रहा था आरोपी
नोएडा एसटीएफ ने शातिर की गिरफ्तारी अपने यहां से दिखाई है, लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो शातिर हरिद्वार, लक्सर और बरेली के बीच में घूम रहा था। दो दिन पूर्व एसटीएफ को इसकी बरेली में रहने की भनक मिली। नोएडा एसटीएफ ने इसकी घेराबंदी की ओर बरेली से इसे दबोच लिया। 


मरणोपरांत मिला था वीरता पुरस्कार
गणतंत्र दिवस पर इसी साल 12वीं की छात्रा रिया चौधरी को मरणोपरांत राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था। रिया की मां अनिता ने बेटी को समर्पित बाल वीरता का पुरस्कार ग्रहण किया था। रिया लालूखेड़ी के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा थी। पिता सुरेश ने आरोपी की गिरफ्तारी पर संतोष जाहिर किया। उनका कहना है कि आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed