{"_id":"57211be14f1c1b522ba91a83","slug":"robbery-disclosed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली और जानसठ की डकैती का खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खतौली और जानसठ की डकैती का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में डकैती का खुलासा करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और खतौली पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जानसठ और खतौली में पड़ी डकैती का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने बदमाशों से चोरी का सोना खरीदने वाले सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास डकैती के दौरान लूटा गया सोना, बोलेरो गाड़ी, दो तमंचे आदि सामान बरामद किया है। पुलिस बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता में 31 मार्च को जानसठ और 22 अप्रैल को खतौली में बदमाशों द्वारा डाली गई डकैतियों के खुलासे की जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के गैंग में आधा दर्जन के करीब सदस्य हैं, यह एकसाथ मिलकर वारदातों को अंजाम देते हैं। गैंग लगातार जिले में वारदात कर रहा था।
क्राइम ब्रांच, खतौली और जानसठ पुलिस ने मिलकर इस गैंग के दो बदमाशों को खतौली की गणेश विहार कालोनी के पास से मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सर्राफ जमील निवासी धौलड़ी थाना जानी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जमील इनसे चोरी के जेवरात खरीदता था।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों में फुरकान पुत्र मीरहसन निवासी तीतरवाड़ा थाना कैराना जिला शामली और दूसरा गबरु उर्फ सलमान उर्फ आशू उर्फ इमरान पुत्र मेहरबान निवासी धौलड़ी थाना जानी मेरठ निवासी हैं। इनके साथ तीसरा आरोपी जमील पुत्र मकसूद भी धौलड़ी का ही रहने वाला है।
पकड़े गए आरोपियों में फुरकान पर शामली, मुरादनगर और मुजफ्फरनगर में डकैती, लूट आदि के 17 मुकदमे, गबरु पर भी इन्हीं धाराओं के छह मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं।
बाकी बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है, जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के पास से दो अदद तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखे, 15 हजार की नगदी, जेवर में एक गले का हार, 11 जोडी पायल, 16 कड़े आदि, एक बोलेरो गाड़ी और एक अपाचे बाइक बरामद की है।
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में खतौली कोतवाल संजीव शर्मा, दरोगा मनोज कुमार, सर्वेश सिंह, देवेंद्र तोमर, सोनू शर्मा, संदीप त्यागी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।