फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rarest of rare case

रेयरेस्ट ऑफ रेयर की श्रेणी में वारदात, फांसी तक ले जाएगा  कातिलों का गुनाह 

Tue, 26 Dec 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rarest of rare case
मुठभेड़ के बाद माैके पर पड़ी हत्यारोपियों की बाइक और अन्य सामान। - फोटो : अमर उजाला
लुहारी खुर्द गैंगरेप के बाद युवती और उसके मासूम भांजे नवदीप के मर्डर को रेयरेस्ट ऑफ रेयर की श्रेणी में माना जाएगा। फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिला बार अध्यक्ष अनिल जिंदल बताते हैं कि कोर्ट में अगर पुलिस पुख्ता सबूत पेश करने में कामयाब हुई तो यह केस हत्या के आरोपियों को फांसी के फंदे तक ले जा सकता है, जिस तरीके से युवती के साथ गैंगरेप कर बेरहमी से हत्या की गई और साथ में मासूम को भी गला काटकर मारा गया, यह अपराध रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन


मोबाइल में प्रयोग  हुए थे पांच सिम
चरथावल। कातिलों तक पहुंचने में पुलिस को मोबाइल से काफी सुराग हाथ लगे। सर्विलांस एक्सपर्ट ने जांच के दौरान पांच सिम संदिग्ध पाए। पुलिस के मुताबिक मृतका प्राची के मोबाइल में अलग-अलग सिमों का इस्तेमाल हुआ था। 
विज्ञापन


वारदात के दौरान आसपास के जंगल में इस्तेमाल किए गए सिमों की पुलिस ने जांच-पड़ताल की। घटना के दिन कितने सिम एक्टिव रहे और उन पर कितने देर बात हुई, पुलिस ने बीटीएस के जरिए तमाम जानकारियां जुटी ली थीं। कई सिम ऐसे मिले, जिन पर वारदात के दिन एक सिम से दो से अधिक बार बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आईडी खंगाली तो डबल मर्डर के तार सुलझने लगे। मुठभेड़ के बाद पुलिस का दावा है कि मृतका का मोबाइल हत्यारोपियों से बरामद कर लिया है। जब प्राची के पिता को मोबाइल दिखाया गया तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की। थाना प्रभारी जीसी शर्मा के मुताबिक मृतका मोबाइल में अलग-अलग सिम का इस्तेमाल किया गया है।

कातिलों को मिले सजा
चरथावल। मौसी के स्नेह में छह साल का मासूम कातिलों की भेंट चढ़ गया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के देवबंद के गांव जखवाला से आए नवदीप के पिता संदीप और बाबा महेंद्र ने कहा कि निर्मम तरीके से की गई मासूम की हत्या से कलेजा फट रहा है।

कातिलों को फांसी पर लटकाया जाए। नवदीप को नानी रामप्यारी के गांव लुहारी खुर्द में पढ़ाई के लिए इसी साल छोड़ा था। देवबंद क्षेत्र के जखवाला गांव से ग्रामीणों के साथ आए नवदीप के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए। 

पीड़ित परिजनों को  मिलेंगे 10 लाख 
चरथावल। एसएसपी अनंत देव ने पुलिस टीम को शाबाशी दी और 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को शीघ्र ही 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी दिलाई जाएगी। टीम में इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा, दरोगा सुनील शर्मा, दधेडू चौकी प्रभारी मनोज चाहल, बिरालसी चौकी प्रभारी मान सिंह, दरोगा योगेंद्र सिंह, सिपाही अमित यादव, चालक दुर्गेश सिसौदिया मौजूद रहे। 

सबूत मिटाने हिंडन  पर पहुंचे थे आरोपी 
चरथावल। पुलिस का कहना है कि रात में फद्दन की गिरफ्तारी के बाद हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल दरांती, खून से सना शॉल, मृतका का मोबाइल फोन और तमाम सबूतों को हिंडन नदी में फेंकने के लिए दोनों आरोपी पहुंचे थे। 

खुलासे पर पुलिस को मिली सराहना 
चरथावल। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्रीय ग्रामीण खुश हैं। कप्तान की मौजूदगी में जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने पुलिस टीम को 11 हजार का इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान पीपलशाह प्रधान प्रदुमन सिंह, जिले सिंह, राकेश कुमार, भोपाल सिंह के अलावा लुहारी के प्रधान पति तमरेज, अजित सिंह और पूर्व प्रधान अशोक कुमार ने खुलासे की सराहना की। 


गांव में तैनात की गई पीएसी 
चरथावल। कप्तान ने सुरक्षा के मद्देनजर दो गाड़ी पीएसी भेजकर पीड़ित परिवार की बस्ती में तैनात की है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने के कारण पुलिस चौकन्नी है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हालांकि प्रधान पति तमरेज ने कहा कि अपराधी की कोई जाति-धर्म नहीं होता। गुनहगार को सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed