फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raped by minor daughter

पत्नी को नींद की गोली खिलाकर नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

Fri, 14 Sep 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 14 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Raped by minor daughter
demo pic
बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। पिता ही करीब छह माह से पत्नी को नींद की गोली खिलाकर नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। कुछ दिन पूर्व महिला ने शक होने पर दवा न खाकर देर रात रंगेहाथ पति को बेटी के साथ पकड़ लिया। पहले मामले को पारिवारिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गई। विवाद बढ़ने पर महिला ने अपनी बेटी के साथ थाने में जाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराते हुए फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार सुबह अपनी 14 साल की बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची। महिला ने इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा को तहरीर देकर अपने पति पर बेटी के साथ छह माह से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर केंतुरा के मुताबिक पूछताछ में महिला ने बताया कि पिछले करीब छह माह से पति उसे दर्द की दवा बताकर नींद की गोली खिलाता आ रहा है।
विज्ञापन


पत्नी को नींद की गोली देने के बाद आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ रात में दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर डराता-धमकाता था, जिसके चलते किशोरी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। महिला के अनुसार कुछ दिन से बेटी से अचानक बढ़ी नजदीकी से उसे पति पर शक हुआ, जिसके बाद कुछ दिन पूर्व जब पति ने उसे नींद की गोली दर्द की दवा बताकर दी तो उसने नहीं खाई और चुपचाप लेट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने देखा कि पति ही बेटी के साथ जबरन संबंध बना रखा है। इससे खफा महिला ने आरोपी पति को मौके पर ही पकड़कर उससे विरोध जताया। आरोप है कि आरोपी मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। कुछ दिन मामले को पारिवारिक स्तर पर निपटाने की कोशिश की गई, लेकिन बृहस्पतिवार को मां अपनी बेटी को लेकर थाने जा पहुंची। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है, जबकि फरार हुए पिता की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आरोपी को सख्त सजा दिलाएं
क्षेत्र के गांव निवासी आरोपी की करतूत पर  परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी शर्मसार हैं। ग्रामीण एक सुर से आरोपी  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बेटी की मां ने कहा कि उनकी शादी को लगभग 25 साल का लंबा अरसा बीत चुका है। उससे चार बच्चे भी हैं, जिनमें से बड़े बेटे की भी शादी हो चुकी है। इसके बावजूद उसका पति नाबालिग बेटी को हवस की शिकार बनाने लगा। उसने पति को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए ठान रखी है। सजा दिलाने के लिए उठ खड़ी हुई और अब उसे उसके अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेगी।


नशे का आदी भी था
पति के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही वह बुरी आदतें अपना चुका था। आए दिन नशा करने और पत्नी व बच्चों की पिटाई की आदत से आजिज आकर करीब पांच साल पूर्व पत्नी व बड़े बेटे ने उसे घर से भी निकाल दिया था। इसके बाद वह काफी समय घर से बाहर रहा, जिसके बाद घर लौटकर अपने कृत्यों की माफी मांगने पर उसे फिर से घर में जगह दे दी गई थी, लेकिन इस बार उसने बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed