{"_id":"58b46f074f1c1b965e830cc9","slug":"rape-in-ramaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराज में महिला से गैंगरेप, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामराज में महिला से गैंगरेप, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को बाइक से गांव छोड़ने के नाम पर झांसा देकर एक व्यक्ति ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला मीरापुर में खरीदारी के लिए आई थी। सामान खरीदने के बाद जब महिला मीरापुर के मुख्य बस स्टैंड के पास अपने गांव जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी, तो तभी उसके गांव का एक व्यक्ति बाइक लेकर आया और गांव जाने की बात कहकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि वह कुछ दूर चलने के बाद वह उसे दायमपुरा के जंगल स्थित एक आम के बाग में ले गया, जहां पहले से ही पांच लोग मौजूद थे।
आरोप है कि सभी छह लोगों ने डरा धमका कर उसके साथ गैंगरेप किया और उसे बदहवास अवस्था में छोड़कर भाग गए। किसी तरह महिला ने मीरापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ थाने लाई। पीड़िता की ओर से छह लोगों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी अरोपी फरार हैं। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।