बेटी को बदनाम करने की धमकी देकर रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता शुक्रवार रात बच्चों के साथ घर में बैठी थी। रात करीब दस बजे एक युलक जबरदस्ती घर में घुस गया। आरोपी ने पीड़िता की बेटी के बारे में अश्लील बातें करनी शुुरू कर दी। आरोपी पीड़िता की बेटी को बदनाम करने की बातें कहने लगा। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पहली पत्नी का पता नहीं दूसरी लापता
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के कच्ची सड़क निवासी तहसीना ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सऊदी में नौकरी करता है। बेटे की दो शादियां हुई हैं। पहली घरवाली का पता नहीं। दूसरी बीवी एक माह पूर्व घर से सामान लेने के लिए बाहर गई थी, जो कि आज तक नहीं लौटी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।