फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape accused held in Meerpur

मां के कहने पर मीरापुर में रुका था विशाल

Mon, 16 Apr 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rape accused held in Meerpur
मीरापुर में आरोपी विशाल का कमरा। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोपी विशाल जंगोत्रा को परीक्षाएं खत्म होने पर उसकी मां ने मीरापुर में ही रुकने को कहा था। विशाल ने अपने मकान मालिक को बताया था कि मां ने फोन पर बताया है कि कठुआ के एक गांव में परिवार के साथ जमीन विवाद हो गया है, जिसमें उसका भी नाम आया है।
विज्ञापन


मकान मालिक का दावा है कि विशाल ने खुद सभी परीक्षाएं खतौली में दी है। मकान मालिक का यह भी दावा है कि 13 व 14 जनवरी को भी विशाल मीरापुर था और अपने कमरे में परीक्षा की तैयारी कर रहा था।        
विज्ञापन


मीरापुर के आकांक्षा डिग्री कॉलेज के बीएससी (एजी) प्रथम वर्ष के छात्र जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के गांव निवासी विशाल जंगोत्रा के साथ चचेरे भाई सचिन शर्मा, पंजाब का नीरज शर्मा व बड़ौत निवासी छात्र साहिल शर्मा ने पांच माह पूर्व मीरापुर की पंजाबी कालोनी में किराए पर दो कमरे लिए थे। मकान मालिक ने बताया कि विशाल व उसका चचेरा भाई सचिन शर्मा एक कमरे में साथ रहते थे। दूसरे कमरे में नीरज शर्मा व साहिल शर्मा रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चारों दोस्तों ने खतौली के केके जैन डिग्री कॉलेज में 10 जनवरी, 12, 15, 17, 19, 24, 27, 29 व 30 जनवरी को परीक्षाएं दीं। इस बीच कठुआ के एक गांव में 10 जनवरी को बच्ची गायब हुई थी। 17 जनवरी को उसका शव मिला था। 17 मार्च को मीरापुर की पंजाबी कॉलोनी से जम्मू की एसआईटी टीम ने छात्र विशाल को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि जिस दिन बच्ची गायब हुई उस दिन 10 जनवरी को आरोपी विशाल की परीक्षा थी। मकान मालिक ने बताया कि परीक्षाएं खत्म होने पर तीनों दोस्त अपने घर चले गए थे।

विशाल मीरापुर में ही कमरे पर रुक गया था। मकान मालिक ने बताया कि उसने विशाल से घर नहीं जाने के बारे में पूछा तो, उसने बताया था कि उसकी मां ने फोन करके बताया है कि गांव में उनके परिवार का जमीन को लेकर विवाद हो गया है, जिसमें उसका नाम आ रहा है। इसलिए वह मीरापुर में ही रुककर अपनी पढ़ाई करता रहे। विशाल ने यह नहीं बताया था कि मामला गांव में गैंगरेप व हत्या से जुड़ा है।

मकान मालिक ने बताया कि विशाल ने ही परीक्षाएं दी हैं। विशाल 13 व 14 जनवरी को कमरे पर ही था और परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हालांकि जम्मू की क्राइम ब्रांच ने अपनी चार्जशीट में विशाल को आरोपी करार दिया है। जम्मू बार एसोसिएशन द्वार चार्जशीट पर सवालिया निशान उठाए गए, जिसकी जांच पड़ताल को एसआईटी टीम को लगाया गया है।

एसआईटी टीम ने आरोपी विशाल के साथ तीनों दोस्तों की यूनिवर्सिटी से रिकार्ड तलब किया और खतौली कालेज से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच को डीबीआर अपने साथ ले गई। एसआईटी टीम के जांच करने पर ही हकीकत का पता चल सकेगा।       


आरोपी के साथ उसका बैग भी ले गई थी टीम
खतौली। मीरापुर की पंजाबी कालोनी में जम्मू की एसआईटी टीम ने 17 मार्च को कमरे में छापा मारकर विशाल को गिरफ्तार किया था। टीम उस वक्त आरोपी के साथ उसके कमरे में मौजूद बैग भी साथ ले गई थी, जिस बैग में उसकी किताबें, कपड़े व जरूरी कागजात बताए गए हैं। बाकी दोस्त अपने बैग अपने साथ घर ले गए थे। इसलिए टीम को दोस्तों के बैग नहीं मिल सके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed