फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Railway station robbed

रेलवे स्टेशन पर एजेंट से सवा लाख रुपये लूटे 

Thu, 01 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Railway station robbed
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शहर के बीचोंबीच नईमंडी कोतवाली के  रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने आरटीओ आफिस के एक एजेंट से सवा लाख की नगदी से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बाद में एसएसपी दीपक कुमार ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घायल की जिला अस्पताल में डॉक्टरी कराई गई। 
विज्ञापन


सहारनपुर के थाना बेहट के गांव बवैल बुजुर्ग निवासी मुकेश कौशिक पुत्र रघुनंदन सहारनपुर और यमुनानगर के एआरटीओ आफिस में बतौर एजेंट काम करता है। बुधवार को वह शहर के कई ट्रांसपोर्ट्स से पैसा इकट्ठा कर सहारनपुर जाने के लिए सुपर एक्सप्रेस में बैठने स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी ट्रेनों से माल उतारे जाने की साइड से काली पल्सर पर सवार तीन बदमाश मुकेश के पास आए और तमंचों के बल पर उससे थैला छीनने लगे।
विज्ञापन


पीड़ित ने  विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। चोट लगने से मुकेश घायल हो गया तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। बदमाशों की फायरिंग से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची नईमंडी कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया। सूचना पर एसएसपी दीपक कुमार और एसपी क्राइम प्रदीप गु़प्ता ने मौके पर पहुंचकर मामले की पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नईमंडी कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार लुटेरों ने छीना पुलिस का चैन
शहर में बाइक सवार तीन बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पुलिस चाहकर भी इनका कुछ नहीं कर पा रही है। पुलिस द्वारा शहर के बीच में दिन-रात की जा रही चेकिंग को बाइक सवार बदमाश धता बताते हुए लूट पर लूट किए जा रहे हैं। 


आर्य समाज रोड पर सर्राफ से 20 लाख की लूट, भोपा पुल पर बीडी व्यापारी से पौने दो लाख की लूट और विरोध करने पर उसकी हत्या, उसी दिन आधे घंटे बाद ही बामनहेरी पुल के पास बिजली कारोबारी से नतीन लाख की लूट और बुधवार को एजेंट से सवा लाख की लूट। ये सभी लूट बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह अंजाम दी हैं। पुलिस के लिए चुनौती बने बाइक सवार बदमाशों की चार घटनाओं के बाद भी पुलिस कुंडली नहीं खंगाल पाई है। लुटेरे पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद शहर में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रोजाना हो रही घटनाओं से शहर के व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed